बिहार में सियासी बवाल, पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, सदाकत आश्रम में मुख्यमंत्री का करेंगे पुतला दहन

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। उनकी गिरफ्तारी के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है

बिहार में सियासी बवाल, पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, सदाकत आश्रम में मुख्यमंत्री का करेंगे पुतला दहन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 08, 2026, 12:57:00 PM

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। उनकी गिरफ्तारी के बाद समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पप्पू यादव के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है। दोनों नेताओं ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज बिहार कांग्रेस ने बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। राजधानी पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश है।

गौरतलब है कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी ऐसे समय पर हुई है, जब पटना में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है। इस जघन्य घटना को लेकर पप्पू यादव लगातार सरकार को घेर रहे थे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

विपक्ष का आरोप है कि इसी वजह से सरकार ने पप्पू यादव पर कार्रवाई की है, ताकि जनआंदोलन की आवाज को दबाया जा सके। वहीं, प्रशासन का कहना है कि गिरफ्तारी कानून के तहत की गई है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर बिहार की सियासत और ज्यादा गर्माने के आसार हैं।

शुक्रवार देर रात पप्पू यादव को मंदिरी स्थित उनके आवास से 31 साल पुराने एक केस में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव बेहोश हो गए। कुछ देर बाद पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा, 'मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।'

Trending News

सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Jul 24, 2026, 11:56:00 AM
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
Jul 24, 2026, 11:49:00 AM
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
Jul 24, 2026, 11:41:00 AM
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
Jul 24, 2026, 11:12:00 AM
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
Jul 24, 2026, 11:07:00 AM
स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ
स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ
Jul 24, 2026, 10:56:00 AM
बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
Jul 24, 2026, 10:53:00 AM
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
Jul 24, 2026, 10:35:00 AM