बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग

बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग

बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 24, 2026, 11:07:00 AM

बोकारो जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि घटना जिला प्रशासन और पुलिस के प्रमुख कार्यालयों से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, राम दुलारी देवी रोज की तरह सुबह टहलने के लिए उत्पाद विभाग कार्यालय के समीप गई थीं। लौटने के दौरान दो युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। बताया जाता है कि बाइक सड़क किनारे खड़ी करने के बाद उनमें से एक युवक, जिसने काले रंग के गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था, महिला के पास पहुंचा और उनके गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। प्रतिरोध के दौरान महिला सड़क पर गिर गईं। इसके बावजूद आरोपी ने दोबारा उनके गले में हाथ डालकर लगभग 14 ग्राम वजन की सोने की चेन छीन ली और अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन सुबह के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही कम होने के कारण कोई भी अपराधियों को पकड़ नहीं सका। सूचना मिलते ही बीएस सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, एसपी और डीसी कार्यालय के नजदीक इस तरह की वारदात ने शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
Jul 24, 2026, 12:10:00 PM
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
Jul 24, 2026, 12:08:00 PM
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Jul 24, 2026, 11:56:00 AM
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
Jul 24, 2026, 11:49:00 AM
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
Jul 24, 2026, 11:41:00 AM
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
Jul 24, 2026, 11:12:00 AM
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
Jul 24, 2026, 11:07:00 AM