'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन

बिहार विधानसभा के भीतर सहरसा विधायक ई. आईपी गुप्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार, धमकी और अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार की शाम इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) एवं सहयोगी वामदलों के कार्यकर्ताओं ने सहरसा में जोरदार प्रदर्शन किया।

'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 24, 2026, 11:41:00 AM

सहरसा। बिहार विधानसभा के भीतर सहरसा विधायक ई. आईपी गुप्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार, धमकी और अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में गुरुवार की शाम इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) एवं सहयोगी वामदलों के कार्यकर्ताओं ने शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और संबंधित नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आईआईपी जिलाध्यक्ष विद्या शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने 'भाजपा शर्म करो', 'सम्राट चौधरी मुर्दाबाद', 'भाजपा विधायक होश में आओ' और 'मंत्री रामकृपाल यादव माफी मांगो' जैसे नारे लगाए।

लोकतंत्र और जनादेश का अपमान बताया

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आईआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, टुनटुन शर्मा, भाकपा नेता कुंदन यादव, सीपीआई नेता शंकर कुमार, सीपीएम नेता कुलानंद यादव एवं आईआईपी के पूर्व प्रवक्ता डॉ. धनोज शर्मा ने कहा कि विधानसभा जैसे लोकतंत्र के सर्वोच्च सदन में सहरसा विधायक के साथ कथित गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल संसदीय परंपराओं पर हमला है।

नेताओं ने कहा कि मंत्री रामकृपाल यादव द्वारा विधायक को 'गुंडा' और 'गुंडों का सरदार' कहना केवल एक जनप्रतिनिधि का अपमान नहीं, बल्कि सहरसा की जनता और उसके जनादेश का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे मंत्री से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती।

मंत्री को बर्खास्त करने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से पूरे मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, मंत्री रामकृपाल यादव को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने तथा कथित दुर्व्यवहार में शामिल भाजपा विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो आंदोलन को पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक व्यापक रूप दिया जाएगा।

ये लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन में आईआईपी के चंद्रकिशोर शर्मा, बैद्यनाथ शर्मा, विद्यानंद शर्मा, रेशम लाल, जवाहर सरदार, विधायक प्रतिनिधि अमित कुमार, इमरान खान, युवा प्रदेश सचिव पिंटू शर्मा, अरुण शर्मा, नारायण शर्मा, संजय शर्मा, बागेश्वर शर्मा, रूपकांत शर्मा सहित भाकपा (माले), सीपीआई एवं सीपीएम के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
Jul 24, 2026, 12:44:00 PM
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
Jul 24, 2026, 12:39:00 PM
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
Jul 24, 2026, 12:10:00 PM
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
Jul 24, 2026, 12:08:00 PM
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Jul 24, 2026, 11:56:00 AM
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
Jul 24, 2026, 11:49:00 AM
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
Jul 24, 2026, 11:41:00 AM
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM