CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती

CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती

CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 24, 2026, 12:39:00 PM

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है। पुलिस मुख्यालय ने संशोधित आदेश जारी करते हुए उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए चार एस्कॉर्ट वाहनों की व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पहले से उपलब्ध तीन सरकारी वाहन भी अगले आदेश तक उनके काफिले का हिस्सा बने रहेंगे।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि वित्त मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में वर्तमान में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी। यह निर्णय पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर लिया गया है, जिससे सुरक्षा काफिले की मौजूदा संरचना यथावत रहेगी।

नए आदेश के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि उनका विधानसभा क्षेत्र उग्रवाद और आपराधिक गतिविधियों की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षाकर्मियों के प्रभावी संचालन के लिए चार वाहनों की आवश्यकता थी। उनका कहना था कि यदि वाहनों की संख्या कम होती, तो सभी जवानों की तैनाती और सुरक्षा प्रबंधन प्रभावित हो सकता था।

नए आदेश के लागू होने के बाद वित्त मंत्री के सुरक्षा काफिले को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। अब उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह चार एस्कॉर्ट वाहनों के साथ जारी रहेगी।

Trending News

रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
Jul 24, 2026, 1:11:00 PM
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:05:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
Jul 24, 2026, 12:44:00 PM
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
Jul 24, 2026, 12:39:00 PM
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
Jul 24, 2026, 12:10:00 PM