बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार

बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार

बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 24, 2026, 1:20:00 PM

पलामू टाइगर रिजर्व और आसपास के पर्यटन स्थलों को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बेतला नेशनल पार्क से महुआडांड़ तक एक नए पर्यटन सर्किट के विकास पर सहमति बन गई है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद पर्यटकों को पलामू किला सहित महुआडांड़ क्षेत्र तक विस्तारित टाइगर सफारी का अनुभव मिल सकेगा।

इस संबंध में बुधवार को बेतला नेशनल पार्क में टाइगर फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं, लेकिन उनकी ओर से प्रतिनिधि के रूप में पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पर्यटन विकास और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

गुरुवार को पर्यटन मंत्री ने बेतला नेशनल पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर पर्यटन सुविधाओं का जायजा लिया। इसी दौरान पलामू किला के निकट स्थित घास के मैदान में उन्हें करीब 20 हाथियों का झुंड भी दिखाई दिया। निरीक्षण के दौरान ही बेतला से महुआडांड़ तक पर्यटन सर्किट विकसित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

अपने दौरे के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 'ट्री ट्रैकर' ऐप का शुभारंभ किया। इसके अलावा गारु में आजीविका दीदी केंद्र और प्रकृति चेतना केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की भी भागीदारी रही।

मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के उपनिदेशक प्रजेश कांत जेना ने बताया कि मंत्री ने मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से 'गजरक्षा' और डैशबोर्ड प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है।

Trending News

दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
Jul 24, 2026, 2:15:00 PM
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
Jul 24, 2026, 2:11:00 PM
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
Jul 24, 2026, 2:07:00 PM
एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
Jul 24, 2026, 2:01:00 PM
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
Jul 24, 2026, 1:50:00 PM
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 1:40:00 PM
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM