एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी

राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर को बरकरार रखने के लिए प्रशासन की तरफ से बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी के सड़कों पर जिले के डीएम और एसएसपी एक, दो नहीं बल्कि 100 गाड़ियों के काफिले के साथ सड़क पर उतर गए हैं।

एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 24, 2026, 2:01:00 PM

राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर को बरकरार रखने के लिए प्रशासन की तरफ से बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। दरअसल राजधानी के सड़कों पर जिले के डीएम और एसएसपी एक, दो नहीं बल्कि 100 गाड़ियों के काफिले के साथ सड़क पर उतर गए हैं। 

दरअसल राजधानी में चंद रोज पहले नीट पेपर लीक को लेकर के छात्रों के तरफ से प्रोटेस्ट किया गया था। इस प्रोटेस्ट में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ पत्रकारों और आम लोगों को भी चोटे पहुंची थी। अब इसके बाद राजधानी में प्रशासन की तरफ से लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन रखने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। शुक्रवार को राजधानी की सड़क पर जिलाधिकारी और एसएसपी के नेतृत्व में बड़ा कदम उठाया गया। करीब 100 से भी ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने राजधानी के मुसल्लहपुर हाट इलाके में अपनी मौजूदगी को दर्शाया। यह इलाका स्टूडेंट बहुल है। यहां राजधानी के साथ पूरे प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले छात्र रहते हैं। 

डीएम और एसएसपी के काफिले में सिटी एसपी, एसडीपीओ के अलावा कई थानों के एसएचओ और बडी संख्या में जवान मौजूद थे। डीएम और एसएसपी को इस तरीके से सड़क पर उतरते देख हर तरफ कौतूहल हो गया। लोगों और छात्रों की नजरे काफिले पर अटक गई। दरअसल प्रशासन की पूरी कोशिश किसी भी सूरत में राजधानी की कानून व्यवस्था को बरकरार रखने की है। 

बता दें कि इससे पहले पटना पुलिस की तरफ से गुरुवार को 120 से भी ज्यादा संदिग्धों की तस्वीर को भी जारी किया गया था। पटना पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई थी कि राजधानी में हुए हुडदंग में यह सभी संदिग्ध पाए गए हैं। पटना पुलिस ने आम लोगों से भी अपील किया की है कि जो भी इन संदिग्धों के बारे में सूचना देना चाहे, दे सकता है। सूचना देने वाले की निजी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

पटना से राजन की रिपोर्ट

Trending News

 राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
Jul 24, 2026, 3:23:00 PM
डीडीओ से OTP लेकर करोड़ों की निकासी! मुख्य आरोपी की बेल पर फैसला बाकी
डीडीओ से OTP लेकर करोड़ों की निकासी! मुख्य आरोपी की बेल पर फैसला बाकी
Jul 24, 2026, 3:23:00 PM
एक हाथ से रोक दी मुंबई पुलिस की वैन, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया, कौन हैं रिया अहीर?
एक हाथ से रोक दी मुंबई पुलिस की वैन, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया, कौन हैं रिया अहीर?
Jul 24, 2026, 2:59:00 PM
दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
Jul 24, 2026, 2:29:00 PM
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
Jul 24, 2026, 2:15:00 PM
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
Jul 24, 2026, 2:11:00 PM
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
Jul 24, 2026, 2:07:00 PM
एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
एक-दो नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा गाड़ियों का काफिला, सड़क पर उतरे डीएम, एसएसपी
Jul 24, 2026, 2:01:00 PM
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
Jul 24, 2026, 1:50:00 PM
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 1:40:00 PM