एक हाथ से रोक दी मुंबई पुलिस की वैन, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया, कौन हैं रिया अहीर?

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस की वैन के सामने डटी रही। पुलिस वैन के सामने निडरता से खड़ी इस लड़की का नाम रिया अहीर है। 27 साल की मॉडल रिया अहीर मुंबई में हाल ही में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का सबसे चर्चित चेहरा बनकर उभरी हैं।

एक हाथ से रोक दी मुंबई पुलिस की वैन, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया, कौन हैं रिया अहीर?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 24, 2026, 2:59:00 PM

नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई समेत देश कई राज्यों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इन दिनों  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस की वैन के सामने डटी रही। करीब 40 मिनट तक उन्होंने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों से भरी पुलिस वैन को आगे नहीं बढ़ने दिया। उसने पुलिस की वैन में मौजूद प्रदर्शनकारी छात्रों को आखिरकार रिहा करवा लिया। 

पुलिस वैन के सामने निडरता से खड़ी इस लड़की का नाम रिया अहीर है। 27 साल की मॉडल रिया अहीर मुंबई में हाल ही में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का सबसे चर्चित चेहरा बनकर उभरी हैं। उन्होंने यह सोचा भी नहीं होगा कि वह बुधवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए विरोध-प्रदर्शन का खास चेहरा बन जाएंगी। यह तस्वीर अब CJP आंदोलन की सबसे मजबूत तस्वीर बताई जा रही है। लोग इसे सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि डर के सामने खड़े होने की मिसाल मान रहे हैं। आइये जानते हैं पुलिस वैन के सामने निडरता से खड़ी रही रिया अहीर के बारे में सबकुछ। 

27 साल की मॉडल रिया अहीर यानि रिया यादव एक एक्टर, मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं। रिया सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखती हैं।  एक एंटरप्रेन्योर के तौर वह हाथ से कपड़े भी बनाती हैं। उनका 'रियासत' (Rhiyasat) नाम का अपना एक क्लोदिंग ब्रांड है।   उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है, जिनमें उनका रीसेंट सॉन्ग 'दिलबरा' है, जो फरवरी 2025 में रिलीज हुआ था। रिया अहीर ने शॉर्ट फिल्म दीदी (क्राइम एंड जस्टिस) में भी काम किया है, जो एक दूर-दराज के भारतीय गांव पर आधारित एक सोशल ड्रामा है। रिया अहीर जिन्हें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के हिसाब से रिया एकौसिया के नाम से भी जाना जाता है। 

रिया अहीर ने अकेले ही पुलिस को वैन आगे ले जाने से रोक दिया।  दरअसल इन वैन में प्रदर्शनकारी छात्र मौजूद थे, जिनको पुलिस ने हिरासत में लिया था।  रिया ने अकेले ही पुलिस को इनको ले जाने से रोक दिया।  रिया का आरोप है कि पुलिस अपना काम जिम्मेदारी से नहीं कर रही है।  अगर वह ऐसा नहीं करेंगे, तो हमें अपने साथी नागरिकों की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी। रिया यादव ने मीडिया से कहा कि वह न तो दलित हैं, न ओबीसी और न ही उनके पिता किसान हैं।  फिर भी वह छात्रों के लिए आवाज उठाएंगी। 

रिया अहीर ने कहा कि उनका पूरा खानदान आर्मी में है। उन्होंने कहा कि हिम्मत और साहस पिता से आया। उनके पिता आईटीबीपी में थे। बड़े पापा और फर्स्ट कजन भी आर्मी में हैं।  अपने देशवासी को बचाना मेरे खून में है।  सेवा भाव मां से भी आता है, जितना पापा से आता है। 


Trending News

सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 4:39:00 PM
आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी
आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी
Jul 24, 2026, 4:38:00 PM
पिता का निधन, संघर्ष भरा बचपन... अब इंफोसिस के CEO बनेंगे झारखंड के आशीष दास!
पिता का निधन, संघर्ष भरा बचपन... अब इंफोसिस के CEO बनेंगे झारखंड के आशीष दास!
Jul 24, 2026, 4:27:00 PM
DM आवास पर तोड़फोड़-पथराव के बाद IG विकास वैभव पहुंचे जांच करने, कहा-किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
DM आवास पर तोड़फोड़-पथराव के बाद IG विकास वैभव पहुंचे जांच करने, कहा-किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
Jul 24, 2026, 4:22:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी, इन्हीं पर जारी सूचना होगी मान्य
स्वास्थ्य मंत्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी, इन्हीं पर जारी सूचना होगी मान्य
Jul 24, 2026, 4:16:00 PM
CID DIG चंदन झा ने छोड़ा पद, अब CISF में देंगे सेवाएं
CID DIG चंदन झा ने छोड़ा पद, अब CISF में देंगे सेवाएं
Jul 24, 2026, 4:12:00 PM
बारिश से लबालब तेनुघाट डैम, तीन रेडियल और एक स्लूइस गेट खोले गए
बारिश से लबालब तेनुघाट डैम, तीन रेडियल और एक स्लूइस गेट खोले गए
Jul 24, 2026, 3:48:00 PM
इंटरनेट सर्विस बंद, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 26 जुलाई तक यहां नहीं चलेगा नेट
इंटरनेट सर्विस बंद, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 26 जुलाई तक यहां नहीं चलेगा नेट
Jul 24, 2026, 3:46:00 PM
14 साल बाद फिर खुलेगी पलामू की ग्रेफाइट माइंस! 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
14 साल बाद फिर खुलेगी पलामू की ग्रेफाइट माइंस! 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 24, 2026, 3:36:00 PM
 राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
Jul 24, 2026, 3:23:00 PM