आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख चेहरे में शुमार होने वाले और विभिन्न मीडिया मंचों पर राजद के पक्ष में खुलकर बैटिंग करने वाले मृत्युंजय तिवारी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 24, 2026, 4:38:00 PM

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख चेहरे में शुमार होने वाले और विभिन्न मीडिया मंचों पर राजद के पक्ष में खुलकर बैटिंग करने वाले मृत्युंजय तिवारी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी में शामिल होते ही तिवारी ने आरजेडी पर जमकर प्रहार किया। उनका यह भी कहना था कि उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया लेकिन उनके साथ लगातार हो रहे अपेक्षा पूर्ण और अपमानजनक व्यवहार के बाद उन्होंने आहत होकर पार्टी छोड़ने का फैसला किया। 

दरअसल शुक्रवार को बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। राजद के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल हो गए। मृत्युंजय तिवारी की गिनती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में होती थी। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने खुद मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर तिवारी काफी भावुक नजर आए। 

मृत्युंजय तिवारी ने इस मौके पर कहा कि वह अब भाजपा में ही जिएंगे और मरेंगे। राजद के दलदल में कोई नहीं जाएगा। मुझे बहुत अपमानित किया गया। बीजेपी जो सम्मान मुझे आज दे रही है उसे हम कभी नहीं भूलेंगे। राजद में अब केवल परिवार बाद और दलदल बचा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर अपमानित किया गया। उनकी बातों को अनसुना किया गया। 2014 में जो पार्टी कठिन दौर से गुजर रही थी। तब लालू प्रसाद यादव ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप थी। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2022 में जब पार्टी के कई विधायक अलग हुए थे और संगठन संकट में था, तब भी उन्होंने मजबूती से पार्टी का पक्ष रखा। पिछले सात आठ महीने से उनके साथ लगातार उपेक्षापूर्ण और अपमानजनक व्यवहार किया गया। जिससे आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। बीजेपी में मिल रहे सम्मान पर उन्होंने कहा कि इस सम्मान को जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे। अब उनका पूरा जीवन भाजपा के ही साथ है।

वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने मृत्युंजय तिवारी का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में आने वाले हर व्यक्ति का सम्मान किया जाता है। इनके जैसे अनुभवी नेता का बीजेपी में आना पार्टी को और मजबूत करेगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मंगल पांडे, एसपी नरोत्तम के अलावा भाजपा के कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Trending News

जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026, 5:39:00 PM
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
Jul 24, 2026, 5:18:00 PM
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
Jul 24, 2026, 5:08:00 PM
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
Jul 24, 2026, 5:03:00 PM
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
Jul 24, 2026, 5:02:00 PM
बीसैप जवान ने की आत्महत्या, खुद को सिर में मारी गोली
बीसैप जवान ने की आत्महत्या, खुद को सिर में मारी गोली
Jul 24, 2026, 4:54:00 PM
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 4:39:00 PM
आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी
आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी
Jul 24, 2026, 4:38:00 PM
पिता का निधन, संघर्ष भरा बचपन... अब इंफोसिस के CEO बनेंगे झारखंड के आशीष दास!
पिता का निधन, संघर्ष भरा बचपन... अब इंफोसिस के CEO बनेंगे झारखंड के आशीष दास!
Jul 24, 2026, 4:27:00 PM
DM आवास पर तोड़फोड़-पथराव के बाद IG विकास वैभव पहुंचे जांच करने, कहा-किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
DM आवास पर तोड़फोड़-पथराव के बाद IG विकास वैभव पहुंचे जांच करने, कहा-किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
Jul 24, 2026, 4:22:00 PM