स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया

भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। रक्सौल के मैत्री ब्रिज पर AHTU,47वीं वाहिनी एसएसबी, बीआईटी टीम और स्वच्छ रक्सौल संस्था की संयुक्त टीम ने नेपाल ले जाई जा रही 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बचा लिया।

स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 24, 2026, 12:16:00 PM

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी कोशिश नाकाम हो गई। रक्सौल के मैत्री ब्रिज पर AHTU,47वीं वाहिनी एसएसबी, बीआईटी टीम, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर और स्वच्छ रक्सौल संस्था की संयुक्त टीम ने नेपाल ले जाई जा रही 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बचा लिया। 

इस दौरान पूर्वी चंपारण निवासी आरोपी शिवम केशरी को गिरफ्तार कर हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि एक वर्ष पहले स्नैपचैट पर उसकी पहचान शिवम से हुई थी। आरोपी ने प्रेम और शादी का झांसा देकर नेपाल में नौकरी दिलाने के बहाने 22 जुलाई की रात उसे घर से भगाया। 

पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने किशोरी को बुर्का पहनने की सलाह भी दी थी। हरैया थाना में कांड संख्या 104/2026 दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मानव तस्करी गिरोह से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड

Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार

Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर

स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल

Jul 24, 2026, 1:11:00 PM
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Jul 24, 2026, 1:05:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल

Jul 24, 2026, 12:44:00 PM
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती

Jul 24, 2026, 12:39:00 PM
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला

Jul 24, 2026, 12:10:00 PM