पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव

जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के बिठलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दलित मांझी परिवार के चार लोगों को पिकअप से कुचल दिया गया। इस घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 24, 2026, 11:12:00 AM

जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के बिठलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दलित मांझी परिवार के चार लोगों को पिकअप से कुचल दिया गया। इस घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बोधवन तालाब रोड को घंटों जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिठलपुर निवासी मांझी परिवार का इंदपे गांव के संजय यादव, पिता हुरो यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को संजय परिवार ने जमीन के एवज में पैसे देने के लिए मांझी परिवार को बुलाया था। आरोप है कि पैसे देने के बजाय संजय और उसके साथियों ने जान मारने की नीयत से पिकअप वाहन से मांझी परिवार के चार सदस्यों को कुचल दिया।

इस घटना में एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने जमुई के बोधवन तालाब सड़क को जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। जाम के कारण घंटों तक आवागमन बाधित रहा और स्कूली वाहनों को भी परेशानी हुई। सूचना पर टाउन थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

टाउन थाना एसएचओ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना में इस्तेमाल पिकअप को जब्त कर लिया गया है। दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और न्याय का आश्वासन दिया है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट   

Trending News

स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
Jul 24, 2026, 12:10:00 PM
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
Jul 24, 2026, 12:08:00 PM
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Jul 24, 2026, 11:56:00 AM
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
Jul 24, 2026, 11:49:00 AM
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
Jul 24, 2026, 11:41:00 AM
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
Jul 24, 2026, 11:12:00 AM
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
Jul 24, 2026, 11:07:00 AM