स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ

स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ

स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 24, 2026, 10:56:00 AM

पलामू जिला समाहरणालय में गुरुवार को जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की। बैठक में उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से समायोजित कर्मचारियों को एसीपी (Assured Career Progression) और एमएसीपी (Modified Assured Career Progression) का लाभ देने संबंधी प्रस्ताव पर विचार किया गया।

बैठक के दौरान समिति ने कुल 70 कर्मचारियों को उनकी सेवा अवधि के आधार पर एसीपी-एमएसीपी का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया। लाभार्थियों में अनुसेवक सहित विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारी शामिल हैं।

समिति ने तय किया कि जिन कर्मचारियों ने 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी कर ली है, उन्हें प्रथम एसीपी-एमएसीपी का लाभ मिलेगा। इसी प्रकार 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मियों को द्वितीय और 30 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को तृतीय एसीपी-एमएसीपी का लाभ स्वीकृत किया गया।

बैठक में सेवा अभिलेखों और पात्रता की समीक्षा के बाद संबंधित कर्मचारियों के मामलों पर निर्णय लिया गया। प्रशासन का मानना है कि इस फैसले से पात्र कर्मियों को उनके सेवा लाभ समय पर उपलब्ध हो सकेंगे।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
Jul 24, 2026, 12:39:00 PM
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
Jul 24, 2026, 12:10:00 PM
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
Jul 24, 2026, 12:08:00 PM
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Jul 24, 2026, 11:56:00 AM
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
Jul 24, 2026, 11:49:00 AM
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
Jul 24, 2026, 11:41:00 AM
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
Jul 24, 2026, 11:12:00 AM