'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये

मुजफ्फरपुर में बीजेपी के सक्रिय नेता रंजीत सहनी को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। संदेश भेजने वाले ने खुद को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है।

'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 24, 2026, 10:35:00 AM

मुजफ्फरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता रंजीत सहनी को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा संदेश भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। संदेश भेजने वाले ने खुद को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता ने ब्रह्मपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस फिलहाल धमकी भेजने वाले नंबर की तकनीकी जांच कर रही है। साइबर टीम व्हाट्सएप अकाउंट, मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है, ताकि संदेश भेजने वाले की पहचान की जा सके।

जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि क्या धमकी वास्तव में किसी संगठित अपराधी गिरोह से जुड़ी है या फिर किसी ने केवल लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इस्तेमाल कर भय का माहौल बनाने की कोशिश की है। पुलिस ने अभी तक किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की है।

घटना के बाद भाजपा नेता और उनके परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरपुर से मुकेश चौरसिया की रिपोर्ट 

Trending News

लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
Jul 24, 2026, 11:12:00 AM
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
Jul 24, 2026, 11:07:00 AM
स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ
स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ
Jul 24, 2026, 10:56:00 AM
बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
Jul 24, 2026, 10:53:00 AM
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
Jul 24, 2026, 10:35:00 AM
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
Jul 24, 2026, 10:30:00 AM
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
Jul 24, 2026, 10:22:00 AM
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Jul 24, 2026, 10:20:00 AM