मधेपुरा में मिड-डे मील से हड़कंप: छिपकली वाली थाली परोसे जाने से 70 बच्चे पड़े बीमार

मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कारू टोला साहुगढ़ में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

मधेपुरा में मिड-डे मील से हड़कंप: छिपकली वाली थाली परोसे जाने से 70 बच्चे पड़े बीमार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 07, 2026, 6:40:00 PM

मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कारू टोला साहुगढ़ में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिड-डे मील में छिपकली था. बताया गया कि स्कूल में भोजन एक एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है. बच्चों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश बच्चे खतरे से बाहर हैं, हालांकि एक बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज गहन निगरानी में किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चों के इलाज की जानकारी ली.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बच्चों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी. पीड़ित बच्चों के परिजन संतोष यादव ने बताया कि मेरा बच्चा मिड-डे मील खाने के बाद बीमार हो गया. खाने में छिपकली होने की बात सामने आई है, इसलिए इलाज के लिए अस्पताल लाया हूं.

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रिंस कुमार ने कहा कि सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं. मिड-डे मील खाने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में है.

फिलहाल, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही मिड-डे मील की आपूर्ति करने वाले एनजीओ की भूमिका और भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

Trending News

बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
Jul 24, 2026, 11:49:00 AM
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
Jul 24, 2026, 11:41:00 AM
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
Jul 24, 2026, 11:12:00 AM
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
Jul 24, 2026, 11:07:00 AM
स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ
स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ
Jul 24, 2026, 10:56:00 AM
बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
Jul 24, 2026, 10:53:00 AM
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
Jul 24, 2026, 10:35:00 AM
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
Jul 24, 2026, 10:30:00 AM