नीतीश के राज्यसभा जाने पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, बोले—सदन की गरिमा बढ़ेगी, ‘नीतीश युग’ कभी खत्म नहीं होगा

बिहार में होने वाले सियासी बदलाव पर केसी त्यागी ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'नीतीश युग' का अंत कभी नहीं हो सकता है.

नीतीश के राज्यसभा जाने पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, बोले—सदन की गरिमा बढ़ेगी, ‘नीतीश युग’ कभी खत्म नहीं होगा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 05, 2026, 1:42:00 PM

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की आहट के बीच जेडीयू नेता KC Tyagi ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि “नीतीश युग” का अंत कभी नहीं हो सकता।

केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को एक नई पहचान दी है और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। त्यागी ने कहा कि जैसे Karpoori Thakur और Chaudhary Charan Singh आज भी लोगों की यादों में जिंदा हैं, उसी तरह आने वाली पीढ़ियां भी नीतीश कुमार को याद रखेंगी।

उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो इससे सदन की गरिमा और बढ़ेगी। केसी त्यागी ने याद दिलाया कि साल 2001 में अपने बौद्धिक ज्ञान और संसदीय कामकाज के कारण नीतीश कुमार को सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिल चुका है।

दरअसल, गुरुवार 5 मार्च को नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्यसभा जाने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई। होली के दिन दोपहर बाद जैसे ही यह चर्चा सामने आई कि मुख्यमंत्री राज्यसभा जा सकते हैं, वैसे ही राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच जेडीयू नेताओं ने भी साफ किया कि अंतिम फैसला खुद नीतीश कुमार ही लेंगे। फिलहाल सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और राज्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

Trending News

शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 4:02:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
Jul 18, 2026, 3:39:00 PM
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
Jul 18, 2026, 3:33:00 PM
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 3:25:00 PM
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
Jul 18, 2026, 3:08:00 PM
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
Jul 18, 2026, 3:02:00 PM
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर! अब लाभुकों को देना होगा जाति का ब्योरा
राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर! अब लाभुकों को देना होगा जाति का ब्योरा
Jul 18, 2026, 1:43:00 PM