ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल

ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 18, 2026, 3:08:00 PM

जमुई पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान ने एक बार फिर कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। शनिवार को साइबर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी विश्वजीत दयाल एवं साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में कुल 26 खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल फिर से मिल पाएगा, लेकिन जमुई पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता के कारण उनकी उम्मीद हकीकत में बदल गई। मोबाइल प्राप्त करने वाले सभी लोगों ने जमुई पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए ऑपरेशन मुस्कान की सराहना की। 

इस अवसर पर एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनकी संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने  बताया कि आधुनिक तकनीक और साइबर टीम के निरंतर प्रयासों के कारण खोए हुए मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऑपरेशन मुस्कान अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि तकनीक और संवेदनशील पुलिसिंग के समन्वय से आम लोगों का भरोसा और मजबूत हो रहा है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026, 4:46:00 PM
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
Jul 18, 2026, 4:18:00 PM
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 4:02:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
Jul 18, 2026, 3:39:00 PM
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
Jul 18, 2026, 3:33:00 PM
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 3:25:00 PM
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
Jul 18, 2026, 3:08:00 PM
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
Jul 18, 2026, 3:02:00 PM
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM