मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी

मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 18, 2026, 1:53:00 PM

बिहार के गयाजी जिले के मानपुर में शादी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कथित 'दुल्हन गैंग' ने मंदिर में शादी रचाने के बाद लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार होने की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित होंडा कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई रवींद्र की शादी कराने के लिए गया की लालमुनि देवी और बहोरा बिगहा निवासी रवि यादव ने संपर्क किया था। बातचीत के दौरान दूल्हा पक्ष से शादी के नाम पर सोने-चांदी के जेवर, कपड़े और एक लाख रुपये कैश ले लिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मानपुर के कुम्हार टोली स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी भी संपन्न करा दी गई। लेकिन अगले दिन विदाई के बाद जब परिवार गया जंक्शन से घर लौटने की तैयारी कर रहा था, तभी एक युवक कथित दुल्हन को बाइक पर बैठाकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों को ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पूरी साजिश पहले से रची गई थी और इसमें कई लोग शामिल हैं। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के इलियास खान और शकील नामक युवकों की भी संदिग्ध भूमिका सामने आई है, जिससे अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे मामले के बारे में मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर एक महिला, जिसे कथित दुल्हन की बहन बताया जा रहा है, तथा उत्तर प्रदेश के एक अधेड़ व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पटना से राजन की रिपोर्ट

Trending News

बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
Jul 18, 2026, 1:23:00 PM
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
Jul 18, 2026, 1:21:00 PM
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Jul 18, 2026, 1:04:00 PM
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM