CM आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, बीजेपी मंत्री को भागकर बचानी पड़ी जान, MLC की गाड़ी भी घिरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद एलान कर दिया है कि वह राज्यसभा जाएंगे। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने का भी एलान कर दिया है। इन सबके बीच सीएम आवास के बाहर जेडीयू कार्यकर्ता बेकाबू हो गए हैं और इसे बड़ी साजिश करार दे रहे हैं।

CM आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, बीजेपी मंत्री को भागकर बचानी पड़ी जान, MLC की गाड़ी भी घिरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 05, 2026, 11:52:00 AM

बिहार की सियासत में इस वक्त बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद एलान कर दिया है कि वह राज्यसभा जाएंगे और मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। उनके इस ऐलान के बाद राजधानी पटना का सियासी माहौल अचानक गरमा गया है।

नीतीश कुमार के फैसले की खबर फैलते ही सुबह से ही सीएम आवास के बाहर जेडीयू कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया जा रहा है।

गुस्साए कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति से हटाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि नीतीश कुमार ही बिहार के असली नेता हैं और उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाना गलत फैसला है।

इसी बीच सीएम आवास पहुंचे बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता को भी कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और कुछ देर तक उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि बाद में मंत्री किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब रहे।

वहीं जेडीयू नेता ललन सर्राफ को भी कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। जैसे ही वह सीएम आवास पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

फिलहाल सीएम आवास के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट पर है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने के फैसले ने बिहार की सियासत में हलचल तेज कर दी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

Trending News

शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 4:02:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
Jul 18, 2026, 3:39:00 PM
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
Jul 18, 2026, 3:33:00 PM
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 3:25:00 PM
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
Jul 18, 2026, 3:08:00 PM
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
Jul 18, 2026, 3:02:00 PM
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर! अब लाभुकों को देना होगा जाति का ब्योरा
राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर! अब लाभुकों को देना होगा जाति का ब्योरा
Jul 18, 2026, 1:43:00 PM