वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव को नागालैंड और सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने पर संजय सरावगी ने दी बधाई

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं

वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव को नागालैंड और सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाए जाने पर संजय सरावगी ने दी बधाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 06, 2026, 3:57:00 PM

पटना: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को भी नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।  

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने करीब 40 वर्षों के सैन्य करियर में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में उनकी भूमिका को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में उनकी रणनीति और नेतृत्व की काफी सराहना हुई है। सेना में उनका करियर नेतृत्व और रणनीतिक सोच के लिए जाना जाता है। 

‎उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी सैयद अता हसनैन सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। उन्हें 2018 में कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।  

‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सैयद अता हसनैन का प्रशासनिक और जनसेवा का अनुभव बिहार के लिए फायदेमंद होगा। उनके राष्ट्रसेवा की भावना एवं दूरदर्शी नेतृत्व से बिहार को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने ईश्वर से सैयद अता हसनैन के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।  

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस निर्णय के लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नेतृत्व ने 'बिहार की मिट्टी के लाल' बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कई विभागों के सफल मंत्री तथा बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव को उनके अपार प्रशासनिक अनुभव के आधार पर नागालैंड का महामहिम राज्यपाल नियुक्त किया है।  

‎इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नंद किशोर यादव जैसे पुराने नेताओं को सम्मान देना भाजपा की परिपाटी रही है और यह निर्णय उसी परिपाटी को आगे ले जाने का प्रमाण है।

Trending News

ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
Jul 18, 2026, 3:02:00 PM
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
एएसआइ ने थाने में ही लगायी फांसी, चंद रोज पहले ही हुआ था ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 1:41:00 PM
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
कोयलांचल लेवी मामले में TSPC के दो उग्रवादियों को हाईकोर्ट से जमानत
Jul 18, 2026, 1:23:00 PM
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
ट्रैफिक पुलिस का बडा अभियान, बिना वैध लाइसेंस चल रहे 32 ई-रिक्शा जब्त
Jul 18, 2026, 1:21:00 PM
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
बोकारो : अब खेल के मैदान में दिखेगा वर्दीधारियों का जोश, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Jul 18, 2026, 1:04:00 PM
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM