मंदिरी नाले पर सड़क इसी माह चालू होगी, इसी दिन सड़क का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएमसीएच के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन ब्लॉकों को देखा। खासकर रेडियोलॉजी और डायग्नोस्टिक्स विभाग का जायजा लिया

मंदिरी नाले पर सड़क इसी माह चालू होगी, इसी दिन सड़क का होगा लोकार्पण
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 05, 2026, 11:09:00 AM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएमसीएच के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन ब्लॉकों को देखा। खासकर रेडियोलॉजी और डायग्नोस्टिक्स विभाग का जायजा लिया, जहां हाल ही में लगी अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

अधिकारियों को स्पष्ट कहा-आधुनिक तकनीक का लाभ गरीब मरीजों तक बिना देरी और बिना बाधा पहुंचे, यही इस प्रोजेक्ट की असली कसौटी होगी। उन्होंने शिशु रोग विभाग, नियोनेटल आईसीयू (नीकू) और नर्सिंग स्टेशनों का भी बारीकी से जायजा लिया। कहा-मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में बच्चों के इलाज से जुड़ी किसी भी व्यवस्था में कोई कमी स्वीकार्य नहीं होगी। नीकू और पेडियाट्रिक सेवाओं को अत्याधुनिक मानकों के आधार पर तैयार करने को कहा। निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। समय

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि रेडियोलॉजी और डायग्नोस्टिक विभाग बनकर तैयार हैं। इनमें दो एमआरआई और एक सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। सीटी स्कैन के लिए एटोमिक रिसर्च सेंटर से मान्यता दी जाती है। पांच-सात दिनों में वहां से अनुमति मिलने की उम्मीद है। उसके तुरंत बाद विभाग को शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक माह के अंदर स्त्री स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को भी नए भवन में में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद शिशु रोग विभाग में नीकू और पेडियाट्रिक सेवाओं को शिफ्ट किया जाएगा।

सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया। कहा-निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। बुनियादी ढांचे और चिकित्सा उपकरणों में अंतरराष्ट्रीय मानक अपनाए जाएं। देरी के लिए जिम्मेदार एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने निर्माण के साथ-साथ मौजूदा मरीजों की सुविधा का भी ध्यान रखने का निर्देश दिया।

Trending News

JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 1:40:00 PM
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
Jul 24, 2026, 1:11:00 PM
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:05:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
Jul 24, 2026, 12:44:00 PM
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
Jul 24, 2026, 12:39:00 PM
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM