7 फरवरी को विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की रहेगी मौजूदगी

आगामी 7 फरवरी को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर बिहार विधानसभा परिसर में भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया जाएगा।

7 फरवरी को विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की रहेगी मौजूदगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 05, 2026, 1:27:00 PM

आगामी 7 फरवरी को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर बिहार विधानसभा परिसर में भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर प्रेम कुमार ने सदन को इस कार्यक्रम की जानकारी दी और सभी माननीय सदस्यों से इसमें उपस्थित रहने का आग्रह किया।

स्पीकर प्रेम कुमार ने बताया कि 7 फरवरी को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के कई वरिष्ठ संवैधानिक पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इस विशेष मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी समारोह में शामिल होंगे।

स्पीकर ने सदन को यह भी जानकारी दी कि नेभा योजना (NEVA) के उद्घाटन के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय के मंत्री किरेन रिजिजू भी पटना आ रहे हैं। यह योजना विधानमंडल को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। स्पीकर प्रेम कुमार ने सभी विधायकों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

स्पीकर ने बताया कि यह स्थापना दिवस समारोह करीब तीन घंटे का होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी और यह दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।

बता दें कि बिहार विधानसभा का गौरवशाली इतिहास 22 मार्च 1912 से जुड़ा है, जब बिहार-उड़ीसा को बंगाल से अलग कर अलग प्रांत बनाया गया। 7 फरवरी 1921 को सर वाल्टर मोरे की अध्यक्षता में निर्वाचित प्रांतीय परिषद की पहली बैठक हुई थी।

Trending News

JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 1:40:00 PM
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
Jul 24, 2026, 1:11:00 PM
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:05:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
Jul 24, 2026, 12:44:00 PM
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
Jul 24, 2026, 12:39:00 PM
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM