पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, IGIMS से कहां ले गई पटना पुलिस?

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई है. शुक्रवार की देर रात उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस दौरान पप्पू यादव के आवास पर करीब ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ.

पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, IGIMS से कहां ले गई पटना पुलिस?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 07, 2026, 12:37:00 PM

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई है. शुक्रवार की देर रात उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस दौरान पप्पू यादव के आवास पर करीब ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया. लेकिन यहां बेड नहीं मिलने की वजह से उन्हें पीएमसीएच शिफ्ट किया गया. इस दौरान पटना पुलिस भी उनके साथ रही.

पप्पू यादव के फेसबुक अकाउंट के जरिए पप्पू यादव को आईजीआईएमएस ले जाते हुए एक वीडियो शेयर किया गया. इसके साथ ही सांसद के निजी सचिव ने लिखा, ‘इलाज के लिए पटना पुलिस ने माननीय सांसद जी को स्ट्रेचर पर रखा. आईजीएमएस में पटना पुलिस उन्हें बेड तक नहीं दिला सकी. ये बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था है.’

सांसद के फेसबुक अकाउंट से एक और पोस्ट शेयर कर उनके निजी सचिव ने लिखा, ‘रात भर IGIMS में स्ट्रेचर पर रखने के बाद पटना पुलिस अभी सांसद पप्पू यादव जी को अभी PMCH ले जा रही है. नीट बेटी की लड़ाई लड़ने के लिए उनके साथ सत्ता और प्रशासन के लोग ऐसा साजिश कर रहे हैं और उन्हें मारने की साजिश रच चुके हैं.’ पोस्ट के जरिए बड़ा आरोप सरकार और पुलिस पर लगाया गया है.

पटना पुलिस 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी, तब ही पप्पू यादव ने खुद को बीमार बताकर गिरफ्तारी का विरोध किया था. पुलिस के पहुंचने के बाद पप्पू यादव दवा खाते हुए भी देखे गए थे. इसके साथ ही पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने पटना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है.

Trending News

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
Jul 24, 2026, 12:44:00 PM
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
Jul 24, 2026, 12:39:00 PM
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
Jul 24, 2026, 12:10:00 PM
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
Jul 24, 2026, 12:08:00 PM
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Jul 24, 2026, 11:56:00 AM
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
Jul 24, 2026, 11:49:00 AM
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
Jul 24, 2026, 11:41:00 AM
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM