35 साल पुराने केस में पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तार करने पहुंची पटना पुलिस, बोले– रात में नहीं जाऊंगा

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार फिर कानूनी विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। करीब 35 साल पुराने एक मामले में पटना की एक विशेष अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया है।

35 साल पुराने केस में पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तार करने पहुंची पटना पुलिस, बोले– रात में नहीं जाऊंगा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 06, 2026, 11:37:00 PM

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव एक बार फिर कानूनी विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। करीब 35 साल पुराने एक मामले में पटना की एक विशेष अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पप्पू यादव समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया है। अदालत के इस आदेश के बाद पटना पुलिस की टीम शुक्रवार देर शाम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके मंदिरी स्थित आवास पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम सिविल ड्रेस में पप्पू यादव के घर पहुंची और उन्हें कोर्ट के आदेश की जानकारी देते हुए साथ चलने को कहा। हालांकि, पप्पू यादव ने रात में जाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि वह रात में कहीं नहीं जाएंगे और सुबह आने पर वे खुद चलने को तैयार हैं। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि ऐसे मुद्दे उठाने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

पप्पू यादव ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि रात करीब 10:30 बजे सिविल ड्रेस में पुलिस का उनके घर पहुंचना संदिग्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उन्हें फंसाने या नुकसान पहुंचाने की साजिश हो सकती है। पप्पू यादव का कहना है कि उन्होंने पुलिस से वारंट दिखाने की मांग की, लेकिन पुलिस के पास कोई वैध वारंट नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस चाहती है तो उन्हें हाउस अरेस्ट किया जा सकता है, लेकिन वह रात में पुलिस के साथ नहीं जाएंगे।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए बिहार पुलिस पर निशाना साधते हुए लिखा कि उन्होंने नीट छात्रा को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी, जिसके कारण पुलिस कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल, इस मामले को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाते हैं और अदालत के आदेश पर क्या कार्रवाई होती है।

Trending News

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
Jul 24, 2026, 12:44:00 PM
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
Jul 24, 2026, 12:39:00 PM
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
स्नैपचैट पर प्यार, नेपाल ले जाकर नौकरी का झांसा, सीमा पर AHTU-SSB ने नाबालिग को तस्करी से बचाया
Jul 24, 2026, 12:16:00 PM
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
मंदिर के खातों पर उठे सवाल, फॉरेंसिक जांच की मांग लेकर कोर्ट पहुंचा मामला
Jul 24, 2026, 12:10:00 PM
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
पैसे देने के लिए बुलाया और चढा दिया पिकअप वाहन, एक की मौत, क्षेत्र में तनाव
Jul 24, 2026, 12:08:00 PM
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
सरकारी बस ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सड़क जाम
Jul 24, 2026, 11:56:00 AM
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
बोकारो बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य संकट! वायरल फीवर की चपेट में आये बच्चे
Jul 24, 2026, 11:49:00 AM
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
'मंत्री को बर्खास्त करो' विधायक आईपी गुप्ता से विधानसभा में दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, आईआईपी-वामदलों का प्रदर्शन
Jul 24, 2026, 11:41:00 AM
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
अब कोई श्रमिक नहीं रहेगा वंचित! जामताड़ा में शुरू होगा विशेष पंजीकरण अभियान
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM