31 जुलाई को भाजपा का महा प्रदर्शन, सड़क पर उतरेंगे हजारों कार्यकर्ता

31 जुलाई को भाजपा का महा प्रदर्शन, सड़क पर उतरेंगे हजारों कार्यकर्ता
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 23, 2026, 9:02:00 AM

झारखंड के जामताड़ा जिले में आगामी 31 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इस दौरान सड़क पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उतरेंगे। यह बातें जामताड़ा के नाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। 

बुधवार को जामताड़ा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस को संबोधित करने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन विशेष रूप से पहुंचे हुए थे। 

सुनील सोरेन ने कहा कि कुछ दिन पहले सदर अस्पताल जामताड़ा में एक प्रसूता और उसके अजन्मे बच्चे की मौत लापरवाही के कारण हुई। विडंबना यह की अस्पताल स्वयं स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में स्थित है। अगर गृह जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था का यह हाल है तो पूरे झारखंड की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता जब धरना प्रदर्शन करके न्याय की मांग कर रहे थे, तब प्रशासन ने उल्टे जिला अध्यक्ष सुमित शरण सहित आठ कार्यकर्ताओं पर सरकारी कार्य में बाधा का फर्जी मामला दर्ज कर दिया गया। जच्चा और बच्चा की जान चली गई लेकिन जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों पर आज तक प्राथमिकी नहीं हुई। जो लोग न्याय मांगने गए, उन्हें पर केस लगा दिया गया।  उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने इस मामले में पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग भी सरकार से की थी। जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। 

उनका कहना था कि इस अन्याय के विरोध में बीजेपी ने 31 जुलाई को जामताड़ा में शक्ति प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस दिन गांधी मैदान से समाहरणालय तक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पार्टी के कई दिग्गज नेता जामताड़ा पहुंचेंगे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के नाम प्रमुख है। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि प्रसूता महिला और बच्चे की मौत के बाद पीड़ित परिवार का हाल जानना हमारा संवैधानिक अधिकार है। 5 घंटे भरती रही महिला का क्या इलाज हुआ? क्या यह पूछना गुनाह है? आठ लोगों पर केस दर्ज कर हमारी आवाज दबाने की साजिश हो रही है। लेकिन बीजेपी चुप नहीं बैठेगी। 

इस दौरान नाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने कहा कि संथाल परगना के साथ-साथ धनबाद और गिरिडीह से भी कार्यकर्ता जाकर जामताड़ा जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जामताड़ा पुलिस स्वास्थ्य मंत्री के दबाव में काम कर रही है। हमने कहा था सीसीटीवी देखकर कार्रवाई करें। अगर कोई कार्यकर्ता तोड़फोड़ में शामिल है तो कार्रवाई हो। लेकिन मंत्री के इशारे पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं होगा। 

वही सुनील सोरेन ने कुछ दिन पहले भाजपा जिला अध्यक्ष के आवास को वहीं छापेमारी को भी राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। उन्होंने कहा कि मंत्री को लगने लगा है कि जामताड़ा में उनका जन आधार खिसक रहा है। इसलिए वह इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पर अधिकारी और मंडल अध्यक्ष भी मौजूद थे। 

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
लड़के और लड़की बना रही थी रील्स, गांव वाले डंडे से करने लगे पिटाई, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026, 11:28:00 AM
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
पैसे देने के बहाने बुलाकर पिकअप चढ़ा दी, एक की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव
Jul 24, 2026, 11:12:00 AM
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
बोकारो में अपराधियों के बुलंद हौसले, पुलिस मुख्यालय के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग
Jul 24, 2026, 11:07:00 AM
स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ
स्क्रीनिंग समिति की बैठक में अहम फैसले, 70 परिवहन कर्मियों को मिलेगा लाभ
Jul 24, 2026, 10:56:00 AM
बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
बिहार: रेस्टोरेंट में प्रेमी-प्रेमिका को लेकर बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर
Jul 24, 2026, 10:53:00 AM
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' के नाम पर BJP नेता को धमकी, मांगे 50 लाख रुपये
Jul 24, 2026, 10:35:00 AM
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
मोहम्मदगंज अस्पताल में कब आएंगे डॉक्टर? आजसू ने सरकार से पूछा बड़ा सवाल
Jul 24, 2026, 10:30:00 AM
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
मुजफ्फरपुर में छात्र प्रदर्शन उग्र, कई स्थानों पर हंगामा और तोड़फोड़, SSP ने संभाला मोर्चा
Jul 24, 2026, 10:22:00 AM
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
केरेडारी में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Jul 24, 2026, 10:20:00 AM
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
हजारीबाग में देर रात एनका*उंटर, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
Jul 24, 2026, 9:54:00 AM