विकास का सवाल पूछने पर भड़के RJD सांसद सुरेंद्र यादव, जहानाबाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया के इस तेजी से बढ़ते दौर में आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कई बार ये वीडियो किसी को रातों-रात सुर्खियों में ला देते हैं, तो कई बार मुश्किलें बढ़ा देते हैं।

विकास का सवाल पूछने पर भड़के RJD सांसद सुरेंद्र यादव, जहानाबाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 12, 2026, 1:19:00 PM

सोशल मीडिया के इस तेजी से बढ़ते दौर में आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कई बार ये वीडियो किसी को रातों-रात सुर्खियों में ला देते हैं, तो कई बार मुश्किलें बढ़ा देते हैं। इसी कड़ी में बिहार से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इस वायरल वीडियो में एक जनप्रतिनिधि अपने ही समाज को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो राजद के जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में सांसद अपने ही यादव समाज के लोगों पर नाराजगी जताते हुए अपशब्द बोलते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब उनसे इलाके में विकास कार्यों को लेकर सवाल किया गया, तो वे आपा खो बैठे और गुस्से में विवादित बयान देने लगे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के सरैया गांव का है, जहां एक क्रिकेट टूर्नामेंट समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव पहुंचे थे। कार्यक्रम में कुछ देर रुकने के बाद जब सांसद वापस जाने लगे, तो गांव के कुछ लोगों ने उनसे बातचीत शुरू की। इसी बातचीत के दौरान सांसद नाराज हो गए और कहने लगे कि चुनाव में यादव समाज के लोगों ने उनकी पार्टी को वोट नहीं दिया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सांसद अपनी गाड़ी में बैठे हुए गांव वालों से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान वे कहते हैं कि यादव समाज के लोगों ने राजद को छोड़कर दूसरी पार्टी को वोट दिया, जिसके कारण उन्हें केवल 15 हजार यादव वोट ही मिले। उन्होंने इस दौरान कई लोगों के नाम भी लिए और कहा कि जब वोट ही नहीं दिया गया, तो विकास कार्य कैसे होंगे। इसी बीच जब लोगों ने दोबारा विकास कार्यों की बात उठाई, तो सांसद ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

आपको बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अतरी विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था। यहां एनडीए समर्थित हम पार्टी के उम्मीदवार रोमित कुमार ने राजद की वैजयंती देवी को 25 हजार 777 वोटों से शिकस्त दी थी। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 11 जनवरी का है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इस पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Trending News

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
Jul 25, 2026, 1:19:00 PM
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 25, 2026, 1:13:00 PM
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
Jul 25, 2026, 1:12:00 PM
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
Jul 25, 2026, 1:03:00 PM