बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस

बिहार बंद के मद्देनज़र जहानाबाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 25, 2026, 1:19:00 PM

बिहार बंद के मद्देनज़र जहानाबाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन, कारगिल चौक, बस स्टैंड, सरकारी कार्यालयों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिले में तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान नगर थाना, एडिशनल एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। पूरे शहर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और विशेष रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं असामाजिक और उपद्रवी तत्वों की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बताया कि सुबह से ही गश्ती दल लगातार पूरे जिले में भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में सभी जगह स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा हर गतिविधि पर पुलिस की नजर बनी हुई है। एसपी ने कहा कि अब तक जहानाबाद में बिहार बंद का कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिला है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है।

जहानाबाद से बरूण की रिपोर्ट

Trending News

BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM