बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन

बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन

बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 25, 2026, 2:19:00 PM

बोकारो जिले में लंबे समय से खाली पड़े सरकारी पदों को भरने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। होमगार्ड, चौकीदार समेत विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति की मांग को लेकर जिले के युवाओं ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। शनिवार को बोकारो परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान युवाओं ने अपनी मांगों को सामने रखते हुए सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अपील की।

युवाओं के अनुसार, सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं किए जाने से रोजगार की तलाश कर रहे स्थानीय अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं को रिक्त पदों पर भर्ती नहीं होने के कारण अवसर नहीं मिल पा रहा है।प्रेसवार्ता में युवाओं ने होमगार्ड के स्वीकृत पदों और वर्तमान कार्यबल का आंकड़ा भी सामने रखा। उनके मुताबिक बोकारो जिले में होमगार्ड जवानों के कुल 1,974 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 1,785 पदों पर जवान कार्यरत हैं, जबकि 189 पद अभी भी रिक्त हैं।

युवाओं ने इन रिक्तियों को भरने के लिए तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि नियुक्ति होने से एक ओर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा।

28 जुलाई को पैदल मार्च

अपनी मांगों को लेकर युवाओं ने आंदोलन की तारीख भी तय कर दी है। 28 जुलाई को अमृत पार्क से बोकारो उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च के बाद जिला समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान युवाओं की ओर से सरकार और जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इसमें रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति शुरू करने और भर्ती प्रक्रिया को नियमित एवं समयबद्ध तरीके से संचालित करने की मांग रखी जाएगी।

युवाओं का आंदोलन सिर्फ होमगार्ड के पदों तक सीमित नहीं है। उन्होंने चौकीदार सहित विभिन्न सरकारी विभागों में वर्षों से खाली पड़े पदों पर भी नियुक्ति शुरू करने की मांग उठाई है।

युवाओं का कहना है कि सरकारी नौकरियों में समय पर बहाली नहीं होने का सीधा असर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों पर पड़ रहा है। लंबे समय तक रिक्तियां नहीं निकलने से रोजगार के अवसर सीमित हो रहे हैं और बड़ी संख्या में योग्य युवा इंतजार करने को मजबूर हैं।

युवाओं ने सरकार से मांग की कि जिले के सभी विभागों में रिक्त पदों की समीक्षा कर जल्द नियुक्ति कैलेंडर जारी किया जाए, ताकि बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सके और उनका भविष्य अनिश्चितता में न रहे।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM