रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
राज्य के रोहतास जिले में अप्रत्याशित रूप से तीन तीन सड़क हादसे हुए। इन हादसों में एक स्कूटी चालक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई है, जबकि कुल 15 लोग घायल हो गये।
राज्य के रोहतास जिले में अप्रत्याशित रूप से तीन तीन सड़क हादसे हुए। इन हादसों में एक स्कूटी चालक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई है, जबकि कुल 15 लोग घायल हो गये। मिली खबर के अनुसार रोहतास जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की सुबह तीन सड़क हादसे हुए। इन हादसों में एक स्कूटी चालक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई है, जबकि कुल 15 लोग घायल हो गये। दरअसल अलग-अलग घटनाओं में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, वहीं एक शव को संबंधित थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।
पहली घटना जिले के करगहर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में बच्चों को मामूली चोंटे आईं। हालांकि इस दुर्घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना थाना क्षेत्र के सिवन और जलालपुर गांव के बीच की है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिना नंबर प्लेट के चलाई जा रही स्कूल बस और इसकी फिटनेस को लेकर सवाल उठाया है।
दूसरी घटना कोचस थाना क्षेत्र से है। यहां सासाराम चौसा पथ पर गंगवलिया बन के निकट एक ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चला रहे युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान जिला बक्सर थाना राजपुर ग्राम बसही निवासी दामोदर शर्मा के रूप मे हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।
रोहतास जिले में तीसरी बड़ी सड़क दुर्घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर टोल प्लाजा के समीप घटित हुई। बनारस से गया जा रही एक टूरिस्ट बस ने आगे चल रहे तेल टैंकर में इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दर्जनों टूरिस्ट घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते हीं एनएचएआई की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। बताया गया कि बनारस की तरफ से आ रही टूरिस्ट बस तमिलनाडु के श्रद्धालुओं से भरी हुई थी। सभी श्रद्धालु गयाजी जा रहे थे और हादसे के वक्त नींद में थे। हालांकि किस्मत अच्छी थी कि हादसे में न तो कोई यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ और न हीं तेल टैंकर में आग लगी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट
Trending News