विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव अब उपमुख्यमंत्री नहीं हैं ? सम्राट सरकार को स्पष्ट करना चाहिए, बोली RJD

बिहार में 'डिप्टी सीएम' को लेकर घमासान मचा हुआ है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि बिहार में सरकार के स्तर से अपने ही मंत्री के साथ किस तरह का खेला चल रहा है।

विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव अब उपमुख्यमंत्री नहीं हैं ? सम्राट सरकार को स्पष्ट करना चाहिए, बोली RJD
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 10, 2026, 4:27:00 PM

बिहार में 'डिप्टी सीएम' को लेकर घमासान मचा हुआ है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की 7 मई वाली अधिसूचना में विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के नाम के आगे 'उप मुख्यमंत्री' नहीं बल्कि सिर्फ मंत्री लिखा गया है। अब इस मामले में राजद का बयान सामने आया है । राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि बिहार में सरकार के स्तर से अपने ही मंत्री के साथ किस तरह का खेला चल रहा है। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय की अधिसूचना से यह साफ देखा जा सकता है। 

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने  सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव  अब उपमुख्यमंत्री नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां पहले 15 अप्रैल की अधिसूचना में विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव को  बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ अन्य विभागों के मंत्री के रूप में नाम अंकित है। वहीं दूसरी ओर मंत्रिमंडल विस्तार के बाद  7 मई के अधिसूचना में विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव को सिर्फ मंत्री के रूप में अधिसूचित किया गया है। 

एजाज अहमद ने कहा कि आखिर माजरा क्या है बिहार सरकार को और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ये स्पष्ट करना चाहिए कि बिहार में किस तरह से मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ कि दोनों उपमुख्यमंत्री का नाम उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया और सिर्फ मंत्री के रूप में उनका नाम दर्ज किया गया है। जब बिहार में मंत्रियों के साथ खेला हो रहा है तो इसी से समझा जा सकता है कि आम जनता के साथ किस तरह का खेला हो रहा है। बिहार की जनता यह जानना चाहती है कि क्या बिहार में अब दोनों उपमुख्यमंत्री के पद पर नहीं है। 

बता दें कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की 7 मई वाली अधिसूचना में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों के विभाग तो बताए गए, लेकिन विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के नाम के आगे 'उप मुख्यमंत्री' नहीं बल्कि सिर्फ मंत्री लिखा गया।मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया कि 15 अप्रैल की शपथ ग्रहण अधिसूचना ही मान्य है, जिसमें दोनों नेताओं को उप मुख्यमंत्री बताया गया था। सरकार ने साफ किया कि डिप्टी CM का पद खत्म नहीं हुआ है।  पद खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ अधिसूचना में हर बार पदनाम लिखना जरूरी नहीं होता। 

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM