बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी

बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 16, 2026, 6:26:00 PM

राज्य में पूर्ण शराबबंदी है। शराब के सेवन और बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक है। इसके बाद भी शराब के धंधेबाज अवैध तरीके से शराब की बिक्री से बाज नहीं आ रहे हैं। हर रोज उनके नये हथकंडे सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राज्य के औरंगाबाद जिले से है, जहां शराब के धंधेबाजों ने ऐसी तरकीब निकाली, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली रह गयी।

मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद पुलिस ने एक वाहन को पकडा लेकिन वाहन पर कुछ ऐसा लिखा था, जिसे देखकर सब भौंचक हो गये। दरअसल जिले की जम्होर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को चार पहिया वाहन से गिरफ्तार किया। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि इस वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस छापा मारने की तैयारी में जुट गयी। सबसे अहम यह कि वाहन पर बारूण बीपीआरओ और बिहार प्रशासन लिखा हुआ था। जांच के दौरान एक व्यक्ति शराब के नशे में पाया गया। जबकि पुलिस को देखकर वाहन चालक और उसपर सवार अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहे।

इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा जोकहरी गांव के निवासी सुरभान पासवान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस का यह भी कहना है कि जांच के क्रम में जब बीपीआरओ से पूछताछ की गयी तो उनका कहना था कि वाहन उनका नहीं है। कोइ भी व्यक्ति सरकार का नाम लिख शराब की तस्करी कर रहा है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Trending News

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM