जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान

पूर्वी चंपारण के जीके मेमोरियल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आईडीआईआरएफ (IDIRF) इंडिपेंडेंट स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार के सभी निजी स्कूलों में पहला स्थान प्राप्त किया है।

जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 16, 2026, 6:42:00 PM

पूर्वी चंपारण के जीके मेमोरियल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए आईडीआईआरएफ (IDIRF) इंडिपेंडेंट स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार के सभी निजी स्कूलों में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर के निजी विद्यालयों में 39वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से पूरे पूर्वी चंपारण और बिहार में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधन समिति, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने इसे सामूहिक प्रयास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया। 

विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र प्रताप ने कहा कि यह उपलब्धि केवल जीके मेमोरियल स्कूल की नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी चंपारण और बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम बेहतर करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। विद्यालय में अनुशासन, नवाचार, आधुनिक शिक्षण पद्धति और नैतिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया जाता है।

आईडीआईआरएफ स्कूल रैंकिंग केवल परीक्षा परिणाम के आधार पर नहीं होती, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षण प्रक्रिया, नवाचार, अधोसंरचना, सुशासन, विद्यार्थियों के समग्र विकास तथा संस्थागत उत्कृष्टता जैसे अनेक मानकों पर विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित मूल्यांकन में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट 

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM