ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन

ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 16, 2026, 6:58:00 PM

बिहार अब शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा क्षेत्र भी तेजी से हाईटेक होता जा रहा है। प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए तत्परता से काम कर रही डबल इंजन की सरकार ने बिहार के अलग-अलग हिस्सों में 20 नये ग्रिड सब स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के दस शहर व प्रखंड में 20 नये सब स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। ताकि शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी क्वालिटी बिजली को सुचारू रूप से आपूर्ति किया जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए 11 हजार करोड़ की लागत खर्च की जायेगी। साथ ही सभी ग्रिड सब स्टेशनों को जीआईएस तकनीक से लैस बनाया जायेगा।  इसपर अधिकारियों ने कहा कि नये ग्रिड के निर्माण होने से राज्य में बिजली आपूर्ति खपत से दोगुनी हो जायेगी।  

बता दें कि वर्तमान में राज्य में ग्रिड की संख्या 175 है। वहीं वर्ष 2029-30 तक 20 ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण होने से संख्या 195 हो जायेगी। जिससे राज्य में लगभग 14 करोड़  बिहारवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जायेगी। वहीं इसके निर्माण के लिए नयी तकनीक जीआइएस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत राज्य के छपरा स्थित कटासा, सीवान स्थित मैरवा, बेगूसराय, झंझारपुर व दरभंगा, केरपा के रोहतास में 400 केवी ग्रिड उपकेंद्र का निर्माण, बैरिया, मीठापुर, कंकडबाग, मनेर में 200 केवी का ग्रिड उपकेंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कुमारबाग, नवांनगर, बरारी, व भवानीपुर, कोढा में ग्रिड उपकेंद्र का बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। 

आंकड़ों की मानें तो राज्य में बीते दो दशक में बिजली की खपत दस गुना से भी अधिक हो गयी है। साल 2005 में राज्य में बिजली की खपत की करीब 700 मेगावाट दर्ज की गयी थी। जो वर्तमान में बढकर 9426 मेगावाट तक पहुंच चुकी है।  वहीं बिहार में मुख्यमंत्री श्री चौधरी की सरकार में इस बिना रूकावट बिजली आपूर्ति को पूरा किया जा गया है। साथ ही इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 125 युनिट बिजली मुफ्त में उपलब्ध कर मध्यम व निम्न वर्गीय उपभोक्ता को बड़ा राहत प्रदान किया है।

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM