वेतन-पेंशन के सिवा कोई अन्य भुगतान नहीं करने का आदेश का मतलब सरकार कंगाल हो चुकी है: अरुण यादव

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी पहले से ही इस बात को लगातार कहते आ रहे हैं कि नीतीश-भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

वेतन-पेंशन के सिवा कोई अन्य भुगतान नहीं करने का आदेश का मतलब सरकार कंगाल हो चुकी है: अरुण यादव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 03, 2026, 12:42:00 PM

पटना:  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी पहले से ही इस बात को लगातार कहते आ रहे हैं कि नीतीश-भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। जोकि सीएजी (CAG) की हालिया रिपोर्ट ने एक बार फिर सरकार की पोल खोलकर रख दी है।

सरकारी विभागों द्वारा 92,132 करोड़ रुपये की राशि का हिसाब नहीं दिया जाना कोई साधारण प्रशासनिक चूक नहीं है, बल्कि नीतीश-भाजपा सरकार द्वारा किए गए गड़बड़झाला और भ्रष्टाचार का प्रमाण है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश-भाजपा सरकार ने 21 वर्षों के शासनकाल में राज्य के खजाने को लूटने का काम किया है। जिसके कारण बिहार सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली हो चुकी है। इसीलिए बिहार सरकार के वित्त विभाग ने पत्र लिखकर कर वेतन-पेंशन के सिवा कोई अन्य भुगतान नहीं करने का आदेश दे दिया है। जोकि राज्य के लिए चिंता का विषय है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के वादे अनुसार बेरोजगारी से जूझ रहे राज्य के नौजवान नौकरी-रोजगार की उम्मीद लागए बैठा है। जिन महिलाओं को चुनाव में सीड मनी के रूप में 10 हजार रुपया देकर वोट लिया और वो महिलाएं 1 लाख 90 हजार रुपया पाने की उम्मीद में बैठी है। राज्य की जनता बेहतर चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था की उम्मीद में बैठी हुई है। वहीं अब नीतीश-भाजपा सरकार वित्तीय संकट का रोना शुरू कर दी है। सरकार को रोना धोना छोड़कर जनता से किए गए वादा पूरा करने होंगे। अन्यथा राजद चुप बैठने वाली नहीं है।

Trending News

जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
Jul 18, 2026, 5:01:00 PM
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 4:58:00 PM
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026, 4:46:00 PM
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
Jul 18, 2026, 4:18:00 PM
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 4:02:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
Jul 18, 2026, 3:39:00 PM
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
Jul 18, 2026, 3:33:00 PM
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 3:25:00 PM
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
Jul 18, 2026, 3:08:00 PM
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
Jul 18, 2026, 3:02:00 PM