जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर

जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 18, 2026, 5:01:00 PM

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से एक ऐसी खबर है। जिसने सबको चौंका करके रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार छह साल पहले जिस युवती ने एक युवक से प्रेम विवाह किया, उसी युवक यानि अपने पति को उसने सांप से डंसवा कर मौत की नींद सुला दिया। आरोपी ने इस पूरे घटनाक्रम को हादसा दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की जांच में पूरा राज खुल गया। यह पूरी साजिश 20 लाख रुपए और युवती के किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग के कारण रची गई थी। 

मिली खबर के अनुसार मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भंडारा निवासी अतुल पंवार अपनी पत्नी दामिनी के साथ रामलीला मैदान स्थित कृष्ण किड्स पब्लिक स्कूल का संचालन करते थे। इन दोनों ने 2019 में प्रेम विवाह किया था। इन दोनों की ही शादी का परिजनों ने विरोध भी किया था लेकिन उनकी परवाह नहीं करते हुए दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया था। पिछले छह साल से वह एक साथ जिंदगी बिता रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में तुषार उर्फ निक्की नाम के एक युवक को ड्राइवर के काम पर रखा गया। दामिनी और तुषार के बीच नजदीकी बढ़ने लगी। इसके बाद दोनों लगातार संपर्क में रहने लगे। 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह दामिनी हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपने पति अतुल को लेकर के पहुंची। जहां उसने डॉक्टर को यह बताया कि उसके पति को रात में सांप ने काट लिया था। डॉक्टरी जांच के बाद अतुल को मृत घोषित कर दिया गया। इधर पुलिस जब जांच के लिए मौके पर पहुंची तो अतुल के बिस्तर पर उसे एक सांप भी मिला। पहली नजर में हर किसी को यह पूरा मामला सांप के डंसने से मौत का लग रहा था। लेकिन पुलिस को मौके की जो परिस्थितियां थीं, वह सामान्य नहीं लगी और इसके बाद से पुलिस ने जांच की शुरुआत कर दिया। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सांप आमतौर पर इंसानों से बचने की कोशिश करता है। लेकिन जिस तरीके से सांप अतुल के बिस्तर के अंदर मिला और दामिनी के द्वारा जो बातें बताई गई थी। उनमें कई चीज का अंतर था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा फिर अपनी तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने दामिनी के मोबाइल फोन, सीडीआर और डिजिटल सबूत की पड़ताल को शुरू कर दिया। जांच में यह सामने आया कि स्कूल के ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की और दामिनी की लगातार बातचीत होती थी। इसके बाद पुलिस ने तुषार से जब पूछताछ की तो पुलिसिया पूछताछ में वह टूट गया और पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। तुषार ने बताया कि दामिनी से उसका प्रेम संबंध था और दोनों ने मिलकर अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इस पूरे घटनाक्रम में सोनू और उदय नाम के दो अन्य लोगों को भी शामिल किया गया था।

पुलिस की जांच में तुषार के मोबाइल से एक ऐसी तस्वीर मिली, जिसने इस पूरे षडयंत्र की परत को खोल करके रख दिया। दरअसल पुलिस को तुषार के मोबाइल फोन में एक तस्वीर मिली जिसमें एक सांप डिब्बे के अंदर बंद था। पुलिसिया पूछताछ में तुषार ने बताया कि उसने इस जहरीले सांप को एक दो संपेरों से खरीदा था। जांच में यह भी सामने आया कि अतुल ने 20 लाख रुपए का बीमा कराया था। तुषार और दामिनी की प्लानिंग यही थी कि अतुल की मौत के बाद उन्हें बीमा की राशि मिल जाएगी। इसी राशि में से उन्होंने सोनू और उदय को भी 5 लाख रुपए देने का वादा किया था। जांच में यह हैरान करने वाला तथ्य भी सामने आया कि 20 दिन पहले तुषार ने अतुल को मारने की एक और कोशिश की थी। तब एक कार से अतुल को टक्कर मारी गई थी, लेकिन तब अतुल ने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उसकी जान बच गयी। एक्सीडेंट वाली योजना नाकाम होने के बाद ही सांप के डंसने वाला षडयंत्र रचा गया।

इस पूरे प्रकरण के सबसे हैरान करने वाली बात है की दामिनी और अतुल ने सात साल पहले लव मैरिज किया था। दोनों ने परिवार, समाज की परवाह नहीं करते हुए साथ जीवन मरने का फैसला किया था। लेकिन इनके जीवन में तब मोड आया जब दामिनी की जिंदगी में तुषार की इंट्री हुई। इधर पुलिस का कहना है कि सांप के काटने से हुई मौत का मामला सामान्य लग रहा था लेकिन मौके पर जो हालात और परिस्थितियों थी वह सामान्य से अलग थी। पुलिस ने विभिन्न अलग-अलग पहलुओं पर जांच की। जिसके बाद स्कूल के ड्राइवर तुषार और दामिनी के बीच संबंधों की जानकारी सामने आई। पुलिस ने सांप को परीक्षण के लिए भेज दिया है। फोन, डिजिटल साक्ष्य और अन्य रिकार्ड को एफएसएल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक रिपोर्ट और अन्य सबूत के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

Trending News

नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:11:00 PM
शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
Jul 18, 2026, 5:57:00 PM
सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
Jul 18, 2026, 5:42:00 PM
UN Peacekeeping के लिए विदेश भेजे जाएंगे झारखंड पुलिस के DSP-SP,  इन 5 देशों में मिलेगी ट्रेनिंग
UN Peacekeeping के लिए विदेश भेजे जाएंगे झारखंड पुलिस के DSP-SP, इन 5 देशों में मिलेगी ट्रेनिंग
Jul 18, 2026, 5:35:00 PM
एक कॉल, 30 छापेमारी और 12 घंटे... फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया
एक कॉल, 30 छापेमारी और 12 घंटे... फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया
Jul 18, 2026, 5:24:00 PM
'एक छात्र–एक पौधा' अभियान से गूंजा रांची, 200 से ज्यादा पौधों के साथ हरियाली का संकल्प
'एक छात्र–एक पौधा' अभियान से गूंजा रांची, 200 से ज्यादा पौधों के साथ हरियाली का संकल्प
Jul 18, 2026, 5:24:00 PM
बिना डाक सरकारी भूमि पर हो रही बाजार वसूली ! अधिकारियों ने कहा, होगी कानूनी कार्रवाई
बिना डाक सरकारी भूमि पर हो रही बाजार वसूली ! अधिकारियों ने कहा, होगी कानूनी कार्रवाई
Jul 18, 2026, 5:23:00 PM
जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
जिससे प्रेम विवाह किया, उसी को दूसरे प्रेमी के लिए सांप से डंसवा के मरवाया, दहला देगी ये खबर
Jul 18, 2026, 5:01:00 PM
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
ग्रामीण कार्य विभाग में बदलाव की बड़ी कवायद, 19 इंजीनियरों का ट्रांसफर
Jul 18, 2026, 4:58:00 PM
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ED में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 से अधिक अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026, 4:46:00 PM