सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों से गार्ड ने की मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 18, 2026, 5:42:00 PM

राज्य के सहरसा जिले से खबर है। यहां सरकारी अस्पताल में मरीज के परिजनों के साथ मारपीट किए जाने की खबर सामने आयी है। घटना पतरघट प्रखंड की है और अब इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि स्वराज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मिली खबर के अनुसार सहरसा जिले के पतरघट प्रखंड स्थित सरकारी अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का विरोध करने पर मरीज के परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि इलाज को लेकर सवाल उठाने पर अस्पताल के डॉक्टर और सुरक्षा गार्डों ने मरीज के सहयोगी के साथ मारपीट की। उनका यह भी कहना है कि लाठी-डंडों से हमला किया गया। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो में भी यह दिख रहा है कि गार्ड की ड्रेस पहने कुछ लोग अपने हाथों में डंडा उठाये हुए हैं।

इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वहीं पीडित परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जबकि अस्पताल प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM
नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
नशे की खेप बचाने के चक्कर में सड़क पर बिछीं लाशें, झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:11:00 PM
शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी
Jul 18, 2026, 5:57:00 PM