FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला गत चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यूयॉर्क-न्यूजर्सी स्टेडियम में रविवार रात 12:30 बजे से खेला जाएगा।

FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 18, 2026, 6:21:00 PM

FIFA World Cup 2026 Spain vs Argentina Final Live Streaming  Football Match online Free: अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में करीब एक महीने तक 48 टीमों के बीच चले रोमांच, उलटफेर और यादगार मुकाबलों के बाद फीफा विश्व कप 2026 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला गत चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यूयॉर्क-न्यूजर्सी स्टेडियम में रविवार रात 12:30 बजे से खेला जाएगा।

एक तरफ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप जीतने के इरादे से उतरेगी, तो दूसरी ओर स्पेन 16 साल बाद विश्व कप का खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगा। अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है, जबकि स्पेन 16 साल बाद खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।

अर्जेंटीना ने बुधवार रात सांसें रोक देने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई, जबकि स्पेन ने मंगलवार रात पिछली बार के उपविजेता फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। विजेता टीम के खिलाड़ियों को पहली बार यादगार 'चैंपियनशिप रिंग (अंगूठी)' भी दी जाएगी। फीफा ने पहली बार विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों को को विशेष अंगूठियां देने का फैसला किया है। 

खिताबी मुकाबले से पहले FIFA ने दर्शकों के लिए भव्य क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी की है, जिसमें खेल के साथ संगीत और मनोरंजन का भी शानदार संगम देखने को मिलेगा. प्री-मैच शो में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई बड़े कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार सुपर बाउल की तर्ज पर हाफ-टाइम शो भी आयोजित किया जाएगा। करीब 25 मिनट तक चलने वाले इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य FIFA ग्लोबल सिटिज़न एजुकेशन फंड के लिए धन जुटाना है। हाफ-टाइम शो में मैडोना, शकीरा, जस्टिन बीबर और BTS जैसे वैश्विक सुपरस्टार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भारतीय समयानुसार क्लोजिंग सेरेमनी रात 11:00 बजे शुरू होगी। इसके लगभग 90 मिनट बाद यानी रात 12:30 बजे अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मुकाबले की पहली किक लगेगी, जिसके साथ फुटबॉल की सबसे बड़ी ट्रॉफी का नया चैंपियन तय होगा।

फाइनल मैच को लेकर फैन्स के बीच उत्साह काफी ज्यादा है। यही कारण है कि फैन्स इस मैच को देखने के लिए लाखों रुपये खर्च करने को तैयार है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल अब तक का सबसे महंगा US स्पोर्ट्स इवेंट बनने जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फ़ाइनल के लिए शुरुआती टिकट की कीमत 6,943 डॉलर (करीब 6 लाख रुपये) है, जो अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफ़ाइनल के 7,200 डॉलर से थोड़ा कम है। हालांकि, टिकपिक (TickPick) के अनुसार फ़ाइनल के लिए औसत खरीद कीमत 11,327 डॉलर (करीब 9.7 लाख रुपये) है, जो किसी भी US स्पोर्ट्स इवेंट के लिए अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। फिलहाल, सबसे महंगा टिकट मेटलाइफ स्टेडियम के सेक्शन 115A के लिए 28,479 डॉलर (करीब  27 लाख रुपये) का है। वहीं, टिकटों की औसत कीमत के आधार पर FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल ने अमेरिकी खेल इतिहास का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

अर्जेंटीना बनाम स्पेन

2010 की चैंपियन स्पेन ने टूर्नामेंट में फाइनल तक के सफर में सिर्फ एक गोल क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ गंवाया है जबकि अर्जेंटीना ने अब तक इस टूर्नामेंट में सात मैचों में सबसे ज्यादा 19 गोल दागे हैं। अर्जेंटीना ने पूरे टूर्नामेंट में दबाव के क्षणों से निकलकर जीत हासिल की है, जबकि स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण, मजबूत रक्षापंक्ति और सामूहिक खेल के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया है। स्पेन ने सेमीफाइनल में खिताब की सबसे प्रबल दावेदार कीलियन एमबाप्पे की फ्रांस को 2-0 से हराकर जीत हासिल की है।

टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी लियोनल मेसी और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना स्पेन की मजबूत रक्षात्मक टीम से भिड़ेंगे। स्पेन के पास मेसी को टक्कर देने के लिए लामिन यामल के रूप में 19 वर्षीय युवा स्ट्राइकर है।

तीन विश्व कप ट्रॉफी जीत चुका है अर्जेंटीना और अब वह लगातार दो खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बनने से एक कदम दूर है। वहीं 2010 के बाद स्पेन अपनी दूसरी विश्व कप ट्रॉफी जीतने उतरेगा।

इतिहास रचने से करीब अर्जेंटीना तीन विश्व कप ट्रॉफी जीत चुका है। अर्जेंटीना और अब वह लगातार दो खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बनने से एक कदम दूर है। 1958 और 1962 में ब्राजील लगातार दो विश्व कप ट्राफी जीतने वाली इकलौती टीम है। वहीं 2010 के बाद स्पेन अपनी दूसरी विश्व कप ट्रॉफी जीतने उतरेगा

स्पेन का फाइनल तक का सफर

केप वर्डे से 0-0 से ड्रॉ खेला

सऊदी अरब को 4-0 से हराया

उरुग्वे को 1-0 से पराजित किया

राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया

प्री क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को 1-0 से मात दी

क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराया

सेमीफाइनल में फ्रांस पर 2-0 की जीत

अर्जेंटीना का फाइनल तक का सफर

अल्जीरिया को 3-0 से हराया

ऑस्ट्रिया को 2-0 से पराजित किया

जॉर्डन को 3-1 से हराया

राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे को 3-2 से हराया

प्री क्वार्टर फाइनल में मिस्र को 3-2 से हराया

क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से मात दी

सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 Final लाइव स्ट्रीमिंग, कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला

सवाल- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल किन टीमों के बीच खेला जाएगा?

जवाब- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा।

सवाल- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब खेला जाएगा?

जवाब- भारतीय समयानुसार फाइनल मुकाबला 20 जुलाई की देर रात 12:30 बजे शुरू होगा।

सवाल- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कहां खेला जाएगा?

जवाब- फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा।

सवाल- भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल लाइव कहां देख सकते हैं?

जवाब- भारत में फाइनल का सीधा प्रसारण टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE5 पर होगी, जो टूर्नामेंट का आधिकारिक डिजिटल ब्रॉडकास्टर है। ZEE5 पर मुकाबला देखने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा. Jio यूजर्स JioTV ऐप पर DD Sports की फीड देख सकते हैं। टीवी दर्शक DD Sports, Unite8 Sports और Unite8 Sports HD पर मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

भारत में कैसे देखें लाइव

अगर आप भारत में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो इसके टीवी अधिकार ZEE के पास हैं। मैच का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

फ्री में देखने के लिए करना होगा ये काम

जो दर्शक बिना अतिरिक्त शुल्क के मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। भारत में फाइनल का प्रसारण DD Sports पर भी उपलब्ध रहेगा, जिसे DD फ्री डिश और कई डीटीएच प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में देखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ टीवी सेवाओं और जियो टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर भी DD स्पोर्ट्स उपलब्ध है, जिससे दर्शक फाइनल का आनंद बिना अलग सब्सक्रिप्शन के उठा सकते हैं।




Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM