जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 18, 2026, 6:39:00 PM

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करमाटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्र में एक साथ की गई छापेमारी में साइबर ठगी से जुड़े नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर ऑनलाइन धोखाधड़ी में किया जा रहा था।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को कैशबैक या आकर्षक ऑफर का लालच देकर उन्हें मोबाइल पर "Accept" करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही पीड़ित ऐसा करते, ठग उनके मोबाइल डिवाइस तक पहुंच बना लेते और बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे।

जांच में यह भी पता चला कि गिरोह के सदस्य कई मामलों में स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतते थे। इसके बाद वे एटीएम कार्ड का नंबर, सीवीवी और ओटीपी जैसी गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर खातों से अवैध निकासी कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस कार्रवाई की जानकारी शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में धूमधाम से मनाया गया बिपत्तारिणी पूजा
Jul 18, 2026, 7:21:00 PM
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा
Jul 18, 2026, 7:14:00 PM
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
सदर अस्पताल में लापरवाही से प्रसूता, नवजात की मौत, भाजपा का उग्र प्रदर्शन
Jul 18, 2026, 7:07:00 PM
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
सीएम द्वारा हुआ बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित हैंगर का उद्घाटन, 4 प्रशिक्षुओं को CPL प्रमाण-पत्र
Jul 18, 2026, 6:59:00 PM
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
मॉडल स्कूलों से बदलेगी बिहार की शिक्षा की तस्वीर, छात्रों में बढ़ा उत्साह
Jul 18, 2026, 6:47:00 PM
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : 'Accept' दबाते ही उड़ जाते थे पैसे, 9 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 18, 2026, 6:39:00 PM
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
पंचायत समिति की बैठक में भारी हंगामा, उपप्रमुख का योजनाओं के आवंटन में भेदभाव, जातिवाद का आरोप
Jul 18, 2026, 6:37:00 PM
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का एक वर्ष पूर्ण, भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न
Jul 18, 2026, 6:27:00 PM
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
जामताड़ा में प्रसूता मौत के बाद बढ़ा सियासी घमासान, SP कार्यालय पहुंची भाजपा
Jul 18, 2026, 6:25:00 PM
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
FIFA World Cup 2026: स्पेन Vs अर्जेंटीना फाइनल, एक टिकट के लिए 27 लाख रुपये! कब, कहां और कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप का महामुकाबला
Jul 18, 2026, 6:21:00 PM