उपेंद्र कुशवाहा बोले- बातचीत अभी बाकी है, इंतजार कीजिए

एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल होने की खबरों के बीच उपेंद्र कुशवाहा के पोस्ट ने हलचल बढ़ा दी है। शनिवार सुबह रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने X पर लिखा-'इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए...!

उपेंद्र कुशवाहा बोले- बातचीत अभी बाकी है, इंतजार कीजिए
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 11, 2025, 9:07:00 AM

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही सियासी उठापटक अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल मचा दी।

कुशवाहा ने ‘X’ पर लिखा — “इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए…! मीडिया में कैसे खबर चल रही है, मुझको नहीं पता। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है तो यह छल है, धोखा है। आप लोग ऐसे ही सजग रहिए।”

उनके इस बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर सबकुछ ठीक नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन में रालोमो को 6 सीटें देने का प्रस्ताव है, जबकि कुशवाहा 20 सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

इधर बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों को लेकर सहमति बन चुकी बताई जा रही है, वहीं छोटे सहयोगियों की नाराज़गी अभी बरकरार है।

कुशवाहा का यह पोस्ट ऐसे वक्त आया है जब एनडीए में सीट शेयरिंग के ऐलान की खबरें जोरों पर हैं।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के साथ बने रहेंगे या कोई नया दांव खेलेंगे।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM