गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 15, 2026, 8:22:00 PM

गिरिडीह जिले के गावां-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित बाबूलाल सेतु के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गावां हाट बाजार से सब्जी खरीद कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे मां-बेटे को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडरिया गांव निवासी 32 वर्षीय पप्पू यादव (पिता: मधुसूदन यादव) अपनी मां शांति देवी के साथ गावां हाट बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बाबूलाल सेतु के समीप पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस और स्थानीय जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पुलिस वाहन की मदद से तुरंत गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।

गावां CHC में ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने तुरंत दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए और बेहतर इलाज के लिए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

गिरिडीह से शुभम कुमार की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM