दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम

दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 15, 2026, 7:26:00 PM

गोपालगंज जिले में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस  लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में गोपालगंज पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी द्वारा जिले के दो कुख्यात और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर पचास-पचास हजार रुपये का नकद इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

बता दे की गोपालगंज पुलिस ने जिस दो हिस्ट्रीशीटर मनिन्द्र मिश्रा और मनु यादव पर इनाम घोषित किया है उसमे मनिन्द्र मिश्रा मूल रूप से कटेया थाना क़े सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है.जिसके ऊपर हत्या, लूट, डकैती, और चोरी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ जिले के कटेया, भोरे, विजयीपुर और नगर थाना सहित कई अन्य थानों में मामले दर्ज हैं.और यह शातिर अपराधी काफी वक्त से फरार है और पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अभी हाल ही में भोरे के प्रतिष्ठित निजी क्लीनिक के डॉक्टर संदीप  गुप्ता से भी रंगदारी की मांग की थी। जिसको लेकर पीड़ित ने भोरे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि दूसरा कुख्यात अपराधी मनु यादव मूल रूप से उचकागांव थाना इलाके क़े भगवान टोला का रहने वाला है। मनु यादव के खिलाफ गोपालगंज जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती सहित कई अन्य संगीन और गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन वह अभी तक हत्थे नहीं चढ़ा है।

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन दोनों वांछित अपराधियों (मनु यादव और मनिन्द्र मिश्रा) के बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी मिले, तो वे तुरंत अपने नजदीकी थाने या गोपालगंज पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी। जो भी व्यक्ति इन अपराधियों की गिरफ्तारी करवाएगा या उनकी गिरफ्तारी में सहायक और सटीक जानकारी देगा, उसे नियमानुसार 50,000 रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM