तेजस्वी यादव की छुट्टी खत्म, उत्तराखंड में दोस्त की शादी में हुए शामिल, दिग्गज नेताओं की भी रही मौजूदगी

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में एक्टिव हो गए हैं। तेजस्वी यादव करीब एक महीने के युरोप दौरे के बाद स्वदेश लौट आएं हैं।

तेजस्वी यादव की छुट्टी खत्म, उत्तराखंड में दोस्त की शादी में हुए शामिल, दिग्गज नेताओं की भी रही मौजूदगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 08, 2026, 3:23:00 PM

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में एक्टिव हो गए हैं। तेजस्वी यादव करीब एक महीने के युरोप दौरे के बाद स्वदेश लौट आएं हैं। हालांकि तेजस्वी अब तक पटना नहीं आए हैं। तेजस्वी रविवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। वहीं अब तेजस्वी अपने करीबी के घर पहुंचे हैं।  

विदेश में क्रिसमस और नए साल का अवकाश बिताने के बाद तेजस्वी यादव उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने अपने करीबी सहयोगी शारिक़ुल बारी की शादी में शिरकत की. यह शादी 7 जनवरी को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में संपन्न हुई. शारिक़ुल बारी को तेजस्वी यादव की कोर टीम का अहम सदस्य माना जाता है और बिहार चुनाव के दौरान वे लगातार तेजस्वी के साथ नजर आए थे.

इस समारोह में तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी सांसद संजय यादव और उनके करीबी रमीज नेमत ख़ान भी मौजूद थे. इसके अलावा आरजेडी विधायक ओसामा साहब, एमएलसी कारी शोएब, पार्टी प्रवक्ता शक्ति यादव और वरिष्ठ नेता भोला यादव की भी उपस्थिति देखी गई.

सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव 9 जनवरी को पटना वापस लौट सकते हैं. पटना पहुंचने के बाद वे नए साल में पार्टी को फिर से मजबूत करने की रणनीति पर काम करेंगे. साथ ही बिहार की जनता के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने और राज्य सरकार को घेरने की नई कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी.  नए साल में तेजस्वी यादव एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय राजनीति में लौटते नजर आएंगे, जिस पर अब सभी की निगाहें टिकी हुई हैं

Trending News

रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM