धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
सीजेपी के आंदोलन में निशाने पर रहे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान देश के नौंवे शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। धर्मेंद्र प्रधान की गिनती बीजेपी के बडे नेताओं में होती है। शिक्षा मंत्री बनने से पहले भी वह केंद्रीय कैबिनेट के मेंबर रह चुके हैं। दरअसल नीट पेपर लीक मामले में सीजेपी ने अपनी मांग के तहत पहले दिन से ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी।
पिछले कुछ दिनों से देश की राजनीति की केंद्र में बने रहने वाले दरअसल धर्मेंद्र प्रधान छात्र राजनीति की ही उपज हैं। इनका जन्म 26 जून 1969 में हुआ। प्रधान इससे पहले भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री के साथ ही इस्पात मंत्री भी रह चुके हैं। मोदी 2.0 सरकार में प्रधान कौशल विकास और उद्यमिता विभाग के थे। 14वीं लोकसभा में धर्मेंद्र प्रधान ओड़िशा की देवगढ सीट से सांसद चुने गये थे।
धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर देवेंद्र प्रधान के पुत्र हैं। 2011 में वह बीजेपी के महासचिव थे। इसके अलावा उन्हें झारखंड में पार्टी की गतिविधियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। धर्मेन्द्र प्रधान को पीएम मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह नजदीकी और भरोसेमन्द माना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी की जीत के प्रमुख रणनीतिकार भी प्रधान को ही माना जाता है।
Trending News