अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे

धनबाद जिला पुलिस ने भरोसे और तकनीक की एक शानदार मिसाल पेश की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष 'अमानत कार्यक्रम' के तहत शनिवार को 505 लोगों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए गए।

अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 25, 2026, 4:43:00 PM

धनबाद जिला पुलिस ने भरोसे और तकनीक की एक शानदार मिसाल पेश की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष 'अमानत कार्यक्रम' के तहत शनिवार को 505 लोगों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए गए। जिन लोगों ने अपने फोन मिलने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ दी थी, उनके चेहरों पर आज अपना फोन वापस पाकर फिर से मुस्कान लौट आई।

इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में बने नवनिर्मित और अत्याधुनिक 500 लोगों की क्षमता वाले वातानुकूलित पुलिस सभागार में आयोजित किया गया। इस सभागार का औपचारिक उद्घाटन भी शनिवार को ही उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद उपायुक्त, डीएफओ, एसएसपी और ग्रामीण एसपी ने लोगों को उनके फोन लौटाए और आधुनिक दौर में मोबाइल की महत्ता पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने कहा कि आज के दौर में मोबाइल सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की डिजिटल पहचान बन चुका है। बैंकिंग, सरकारी योजनाएं, आधार-पैन, ऑनलाइन भुगतान, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सभी महत्वपूर्ण सेवाएं मोबाइल से जुड़ी हैं, इसलिए इसकी सुरक्षा बेहद जरूरी है।

इस मौके पर अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत CEIR यानी Central Equipment Identity Register पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि CEIR पर शिकायत दर्ज होते ही मोबाइल लॉक हो जाता है, जिससे कोई उसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता और पुलिस की तकनीकी टीम के लिए उसे ट्रेस करना आसान हो जाता है।

वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मोबाइल फोन की तलाश के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोर गिरोह का पता चला है, जिसे जल्द ही पुलिस सलाखों के पीछे डालने वाली है। अधिकारियों ने लोगों को साइबर सुरक्षा को लेकर भी सतर्क किया और कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अनजान कॉल से सावधान रहें।

कुल मिलाकर, मोबाइल की इस सफल वापसी ने न सिर्फ आम जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत किया है, बल्कि ये भी साबित किया है कि सही तकनीक और पुलिस की प्रतिबद्धता से वर्षों पुरानी उम्मीदें भी सच हो सकती हैं। अमानत कार्यक्रम महज एक आयोजन नहीं, बल्कि पुलिस की जवाबदेही और तकनीक के प्रभावी उपयोग की एक मिसाल बनकर उभरा है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
Jul 25, 2026, 4:43:00 PM
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM