सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राजधानी के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 25, 2026, 5:00:00 PM

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राजधानी के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में  400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक नवल किशोर यादव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि बिहार सरकार राज्यवासियों को आधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार स्वास्थ्य संरचनाओं को और अधिक सुदृढ़ कर रही है। एलएनजेपी अस्पताल का यह नया सुपर स्पेशियलिटी भवन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है, जिससे अब ऑर्थोपेडिक, न्यूरो एवं ट्रॉमा से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियों का बेहतर इलाज राज्य के भीतर ही संभव होगा। यह जी+5 (Ground + 5) मंजिला अस्पताल पूरी तरह अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। मरीजों की सुविधा के लिए यहां डिजिटल टोकन मैनेजमेंट सिस्टम (QMS) स्थापित किया गया है, जिससे पंजीकरण एवं ओपीडी सेवाएं अधिक व्यवस्थित और सुगम होंगी। अस्पताल में स्मार्ट न्यूमेटिक ट्यूब सिस्टम के माध्यम से इमरजेंसी में दवाओं एवं सैंपलों की त्वरित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक बेड पर नर्स कॉल सिस्टम उपलब्ध कराया गया है, जिससे मरीज सीधे नर्सिंग स्टाफ से संपर्क कर सकेंगे।

अस्पताल में 42 अत्याधुनिक आईसीयू बेड, 6 एडवांस मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24×7 आपातकालीन सेवाएं, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर, ट्रॉमा केयर, सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे, मैमोग्राफी एवं अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक रेडियोलॉजी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री लैब, माइनर ओटी, प्लास्टर रूम, डे-वार्ड, प्राइवेट वार्ड, एसआईसीयू, एमआईसीयू एवं पीआईसीयू, प्री एवं पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, फार्मेसी, पंजीकरण काउंटर, हेल्प डेस्क, सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई विभाग (CSSD), लॉन्ड्री, जिम्नेजियम, ड्राइविंग सिम्युलेटर लैब, न्यूरो रिहैब ट्रेनिंग, ग्रुप थेरेपी तथा डेली लिविंग स्किल्स ट्रेनिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

यह अस्पताल न केवल मरीजों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराएगा, बल्कि पुनर्वास सेवाओं के माध्यम से उन्हें समान्य जीवन की ओर लौटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके शुरू होने से बिहार के लाखों मरीजों को राज्य के भीतर ही गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Trending News

CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
CJP प्रोटेस्ट का ‘द एंड’! इस्तीफा, केस वापसी और मुआवजे पर सरकार की सहमति
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
हमारी मांगे पूरी हुई, जंतर मंतर पर धरना समाप्त, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोली सीजेपी
Jul 25, 2026, 5:55:00 PM
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
Jul 25, 2026, 4:43:00 PM
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM