'बिहार का नाम बदल कर 'श्रमिक प्रदेश' कर दीजिए' सीएम सम्राट पर खूब बरसे तेजस्वी यादव

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला है और कहा है कि डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर मजदूरों व कामगारों पर ही पड़ा है। इतना ही नहीं उन्होंने सम्राट चौधरी से अपील करते हुए कहा है कि बिहार

 'बिहार का नाम बदल कर 'श्रमिक प्रदेश' कर दीजिए' सीएम सम्राट पर खूब बरसे तेजस्वी यादव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 01, 2026, 12:17:00 PM

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला है और कहा है कि डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर मजदूरों व कामगारों पर ही पड़ा है। इतना ही नहीं उन्होंने सम्राट चौधरी से अपील करते हुए कहा है कि बिहार का नाम बदल कर 'श्रमिक प्रदेश' कर दीजिए।  आज 1 मई को मजदूर दिवस पर पोस्ट कर मजदूरों का मुद्दा उठाया है और एनडीए सरकार पर जमकर हमला निशाना साधा है। 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है-अपनी निष्ठा, समर्पण, सेवा भाव व पसीने से देश निर्माण में अतुलनीय योगदान देने वाले श्रमवीरों को “अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं।  देश के विकास की नींव रख उसे प्रगति पथ पर ले जाने वाले श्रमिक भाइयों के उत्थान और बेहतरी पर सकारात्मक चर्चा का अभाव पीड़ादायक है। श्रमिकों, उनके परिजन, गांव और प्रदेश की प्रगति बिना विकसित भारत की बात करना बेईमानी है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा-डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर मजदूरों व कामगारों पर ही पड़ा है। पिछले 21 वर्षों से एनडीए सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के कारण ही प्रतिवर्ष बिहार से लगभग 4 करोड़ लोग काम की तलाश में दूसरे राज्यों में जाते है। पलायन संबंधित यह तथ्यपरक आंकड़ा भयावह है।

NDA सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने लिखा-दूसरे राज्यों में ‘बिहारी’ को कभी गोली तो कभी गाली दी जाती है।‘बिहारियों’ को मिल रही इस पीड़ा का जिम्मेदार 21 वर्षों की NDA सरकार है। चाहे नोटबंदी हो, लॉकडाउन हो या LPG की कमी! बिहार के प्रवासी मजदूर हर बार प्रभावित हुए हैं। मजबूरी में मजदूर बिहार वापस भी आए लेकिन किस तरह से, ये पूरी दुनिया ने देखा है।

गैस सिलेंडर संकट  पर तेजस्वी ने कहा-आज जब समूचे देश में गैस सिलेंडर का संकट है, जिससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में मजदूर व कामगार बिहार लौट रहे हैं। लेकिन उन लाखों मजदूरों के रोजगार, रोजी-रोटी का राज्य सरकार कोई प्रबंध नहीं कर रही है। बिहार के मजदूर, मजबूर होकर परदेस न गए तो फिर गुजरात-महाराष्ट्र और अन्य विकसित राज्यों की फैक्ट्री कैसे चलेगी?

नाम बदलने पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा-नाम बदलने के विशेषज्ञ भाजपाइयों खासकर बिहार के मनोनीत नए-नवेले बड़बोले मुख्यमंत्री को ‘श्रमिक दिवस’ का नाम बदल कर 'बिहार समर्पित दिवस' अथवा बिहार का नाम बदल कर 'श्रमिक प्रदेश' कर दिया जाना चाहिए। बिहार विगत 21 सालों में औद्योगिक उत्पादन में नगण्य परंतु श्रमिकों की सप्लाई में अव्वल है। NDA सरकार पलायन रोकने की दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं कर रही है भले ही बिहार के मजदूर, मजबूर रहें- घर से दूर रहें। आइए, ‘विश्व श्रमिक दिवस’ पर हम सभी मिलकर बिहार से पलायन रोकने तथा श्रमिकों के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिए संकल्प लें। श्रमेव जयते!

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM