'निशांत भी इंजीनियर बन जाएंगे' तेजस्वी यादव ने विजेंद्र यादव को दिया करारा जवाब, CM सम्राट को दी चुनौती

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव पर भी पलटवार किया और निशांत पर तंज कसा है।

'निशांत भी इंजीनियर बन जाएंगे' तेजस्वी यादव ने विजेंद्र यादव को दिया करारा जवाब, CM सम्राट को दी चुनौती
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 11, 2026, 1:29:00 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला।  राबड़ी आवास में लालू प्रसाद के जन्मदिन पर आयोजित भोज के दौरान मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और पलायन चरम पर है। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और अपराधी बेलगाम हैं। 

तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर गरजते हुए कहा कि नौजवान जब अपने अधिकार और रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है, जबकि अमीर और अमीर तथा गरीब और गरीब होता जा रहा है।

रिशु श्री मामले समेत कई घोटालों का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार के खजाने में कुछ नहीं है और बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। सरकार जवाब देने से बच रही है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए बंगला, सुरक्षा और नाम बदलने जैसे मुद्दे उछाले जा रहे हैं।

वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बेटे व स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी भी तंज कसा और कहा कि उन्हें शिक्षा मंत्री पर पूरा भरोसा है कि वे निशांत को भी इंजीनियर बना देंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक मंत्री प्रोफेसर बन गए, उसी तरह उम्मीद है कि निशांत भी इंजीनियर बन जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव पर भी पलटवार किया और विजेंद्र यादव के 'तेजस्वी यादव नौंवी फेल हैं' वाले बयान पर कहा कि पहले सम्राट चौधरी की डिग्री बताई जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता कभी नहीं छिपाई, लेकिन देश के प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर वर्षों से सवाल उठते रहे हैं।

इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को बहस की चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे राजनीति कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री के तौर पर कुछ ठोस काम और बदलाव भी दिखाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ हवा-हवाई बातें करती है और जनता सब देख रही है। लालू यादव के जन्मदिन का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि गरीबों के मसीहा और सामाजिक न्याय के प्रतीक लालू प्रसाद यादव का संघर्षपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM