‘मौनी बाबा बनें तेजस्वी’—100 दिन के संकल्प पर गिरिराज सिंह का करारा हमला

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र से गायब रहने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आखिरकार लंबे अंतराल के बाद पटना लौट आए हैं

‘मौनी बाबा बनें तेजस्वी’—100 दिन के संकल्प पर गिरिराज सिंह का करारा हमला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 11, 2026, 9:04:00 PM

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र से गायब रहने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आखिरकार लंबे अंतराल के बाद पटना लौट आए हैं। करीब 40 दिनों के विदेश प्रवास के बाद 11 जनवरी को मकर संक्रांति से ठीक पहले तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पहुंचे। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सवालों से बचते नजर आए। मीडिया के लगातार सवालों के बीच तेजस्वी यादव ने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने अगले 100 दिनों तक कुछ भी नहीं बोलने का संकल्प लिया है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी और महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव परिणाम आने के बाद तेजस्वी यादव कुछ समय के लिए बिहार से बाहर चले गए थे। बताया जाता है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विधायक पद की शपथ लेने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ विदेश यात्रा पर रवाना हो गए थे। इस दौरान वह कहां गए थे, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

तेजस्वी यादव की लंबी गैरमौजूदगी और चुप्पी को लेकर सत्ताधारी दल लगातार उन पर हमलावर रहा। बीजेपी नेताओं का कहना था कि चुनावी हार को तेजस्वी यादव पचा नहीं पाए और इसी वजह से बिहार छोड़कर चले गए। अब जब तेजस्वी यादव वापस लौटे हैं और 100 दिन की चुप्पी की बात कह रहे हैं, तो इस पर भी सियासत तेज हो गई है।

तेजस्वी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने तीखा तंज कसा है। बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को मौनी बाबा बन जाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर 100 दिन तक मौन व्रत रखकर प्रायश्चित करना चाहिए। गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

Trending News

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
SIR नहीं कराया तो बढ़ सकती है परेशानी, निर्वाचन आयोग ने दी अंतिम चेतावनी
Jul 25, 2026, 1:32:00 PM
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
विद्यालय परिसर से बरगद के पेड़ की अवैध कटाई, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई शिकायत
Jul 25, 2026, 1:27:00 PM
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
नशे में बवाल, फिर हवाई फायरिंग! कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड को पुलिस ने दबोचा
Jul 25, 2026, 1:22:00 PM
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
बिहार बंद के बीच जहानाबाद में हाई अलर्ट, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखी पुलिस
Jul 25, 2026, 1:19:00 PM
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
रोहतास में शनिवार रहा हादसों के नाम, तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल
Jul 25, 2026, 1:13:00 PM
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
कारगिल के रणबांकुरों को राष्ट्र का सलाम, द्रास में राजनाथ सिंह करेंगे वीरों को नमन
Jul 25, 2026, 1:12:00 PM
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
बिहार बंद: सड़क पर उतरे छात्र, 4 घंटे तक ठप रहा यातायात
Jul 25, 2026, 1:03:00 PM