सदन में तेजस्वी बोले- सरकार की नींद बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती, चुनाव में तंत्र जीता

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। पैर में चोट के कारण उन्होंने स्पीकर से बैठकर बोलने की अनुमति ली और अपनी बात बेबाकी से रखी

सदन में तेजस्वी बोले- सरकार की नींद बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती, चुनाव में तंत्र जीता
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 05, 2026, 2:37:00 PM

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर जोरदार हमला बोला। पैर में चोट के कारण उन्होंने स्पीकर से बैठकर बोलने की अनुमति ली और अपनी बात बेबाकी से रखी। तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार की दो ही पहचान है—पहली झूठी वाहवाही और दूसरी पूरी लापरवाही। उन्होंने कहा कि सरकार की नींद बेटियों की चीख से भी नहीं टूटती, जो राज्य में कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति को दिखाता है।

सदन में अपराध के आंकड़े पढ़ते हुए तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि आखिर कानून का राज कहां है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र को गनतंत्र बना दिया है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। तेजस्वी ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि चुनाव में लोक हार गया और तंत्र जीत गया। जैसे-तैसे ये लोग सरकार में आए हैं।

उन्होंने बीते 20 वर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि इतने लंबे समय में सरकार ने जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। तेजस्वी यादव ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 10 लाख लोगों को नौकरी देने का काम महागठबंधन सरकार ने किया था और यह उनका चुनावी वादा था, जिसे उन्होंने पूरा किया। उन्होंने दोहराया कि उनकी राजनीति जनता, रोजगार और सामाजिक न्याय के लिए है, न कि सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए।

अपराध चरम पर है। जंगलराज मत बोलिएगा जंगलराज को मानने वाले जानवर नाराज हो जाएंगे। आइना जब भी उठाया करो पहले देखा फिर दिखाया करो। थाना खामोश है, प्रशासन बेहोश है और सरकार पूरी तरह मदहोश है। जनता में इस सरकार के खिलाफ आक्रोश है। बिहार सरकार कोल्ड स्टोरेज बन चुकी है।

मुख्यमंत्री जी से मांग करता हूं कि डबल इंजन की सरकार है। डबल डिप्टी CM हैं। डबल नंबर में विधायक हैं। डबल डिजिट में सांसद हैं। डबल डिजिट से ये सरकार चलाएगी। मुख्यमंत्री जी सड़क पर उतरें हम उनके साथ खड़े रहेंगे

सदन में तेजस्वी बोले, चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता। जैसे-तैसे ये लोग सरकार में आए हैं। इन लोगों ने चुनाव अपने दम पर थोड़े ही जीते हैं। प्रशासन के दम पर जीते हैं। 20 सालों से इन लोगों कोई काम नहीं किया। 10 लाख लोगों को नौकरी देने वाला गठबंधन की सरकार ने किया था। ये हमारा वादा था।

जो वादे हमने किए थे, बजट में वही सब चुराए गए हैं। हमने जो वादे किए वो राज्यपाल ने दोहराए। मुख्यमंत्री जी मुझे कह रहे थे कि ताली बजाओ। मैं तो उस दिन मन ही मन खुश था हमारे काम को लेकर ही सदन ताली बजा रहा है

Trending News

लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
लेवी वसूली की तैयारी में थे उग्रवादी, पुलिस ने हथियारों समेत दबोचा
Jul 24, 2026, 1:50:00 PM
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
JPSC की निष्पक्षता पर सवाल, बाबूलाल ने CM से की कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 1:40:00 PM
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
रिनपास के विकास को 25 करोड़ की सौगात, सरकार ने जारी किया फंड
Jul 24, 2026, 1:30:00 PM
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:23:00 PM
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
बेतला से महुआडांड़ तक बनेगा नया टूरिज्म सर्किट, टाइगर सफारी का होगा विस्तार
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
हाथ में कुल्हाडी और जुबान पर "ये मजदूर का हाथ है कातिया", अचंभित कर देगी यह खबर
Jul 24, 2026, 1:20:00 PM
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
स्कॉलरशिप योजना पर ACB की पैनी नजर, स्कॉलरशिप रिकॉर्ड की हुई पड़ताल
Jul 24, 2026, 1:11:00 PM
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
बिहार: 24 घंटे में अपहृत युवक सकुशल बरामद, पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार
Jul 24, 2026, 1:05:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा, मीराबाई समेत इन लोगों से मेडल की उम्मीद, पहले ही दिन एक पदक पक्का, जानें शेड्यूल
Jul 24, 2026, 12:44:00 PM
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
CM के निर्देश के बाद बदला फैसला, वित्त मंत्री के काफिले में नहीं होगी वाहनों की कटौती
Jul 24, 2026, 12:39:00 PM