विजय सिन्हा के घर पहुंचे तेजप्रताप यादव, दही-चूड़ा भोज का दिया न्योता

विजय सिन्हा के घर पहुंचे तेज प्रताप, दही चूड़ा भोज का दिया न्योता

विजय सिन्हा के घर पहुंचे तेजप्रताप यादव, दही-चूड़ा भोज का दिया न्योता
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 07, 2026, 4:41:00 PM

राजनीतिक गलियारों से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होने वाले चूड़ा-दही भोज का न्योता देने बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के आवास पहुंचे। इस मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा।

तेज प्रताप यादव ने बेहद सहज और आत्मीय अंदाज में विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की और उन्हें अपने आवास पर होने वाले चूड़ा-दही भोज में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इसी दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला, जब तेज प्रताप यादव ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा से उनका पर्सनल मोबाइल नंबर मांगा। इस पर डिप्टी सीएम ने अपना मोबाइल नंबर तेज प्रताप यादव को दे दिया।

बता दें कि मकर संक्रांति के अवसर पर तेज प्रताप यादव अपने आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। इस आयोजन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होते हैं। तेज प्रताप यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत बिहार के तमाम प्रमुख राजनीतिक चेहरों को भोज का न्योता देंगे।

मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा–दही भोज देने की परंपरा बिहार की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हर साल मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन करते रहे हैं, इस आयोजन को सामाजिक समरसता और राजनीतिक मेलजोल का प्रतीक माना जाता है।

अब इस परंपरा को आगे बढ़ाने का काम जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन भोज का आयोजन किया है। उनकी पार्टी की ओर से चूड़ा–दही भोज आयोजन किया गया है।

Trending News

रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
बेरोजगारी के खिलाफ बोकारो में युवाओं की हुंकार, 28 जुलाई को प्रदर्शन
Jul 25, 2026, 2:19:00 PM
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
बिहार बंद: पटना के अलावा कई अन्य जिलों में बवाल, कई जगह पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झडप
Jul 25, 2026, 2:07:00 PM
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, धनबाद में अहम बैठक
Jul 25, 2026, 1:54:00 PM
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
दुश्मन के ड्रोन पर कहर बरपाएगा ‘भार्गवास्त्र’, सेना के सामने हुआ सफल परीक्षण
Jul 25, 2026, 1:45:00 PM
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
महीनों से अंधेरे में अड्सर गांव, खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, 300 घरों को बिजली नसीब नहीं
Jul 25, 2026, 1:39:00 PM