तेज प्रताप यादव के घर में चोरी, निजी सहायक पर लगा आरोप

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव के आवास में चोरी होने की खबर है। इस संबंध में तेज प्रताप यादव ने राजधानी के सचिवालय थाने में आवेदन भी दिया है।

तेज प्रताप यादव के घर में चोरी, निजी सहायक पर लगा आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 23, 2026, 8:44:00 AM

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव के आवास में चोरी होने की खबर है। इस संबंध में तेज प्रताप यादव ने राजधानी के सचिवालय थाने में आवेदन भी दिया है। आवेदन में उन्होंने जानकारी दी है कि उनकी निजी सहायक ने हीं उनके आवास में चोरी की है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह भी है।

सचिवालय थाने को दिए गए अपने आवेदन में तेज प्रताप यादव ने जानकारी दी है कि उनके निजी सहायक मोतीलाल राय के द्वारा उनके आवास से नगद राशि एवं कई मूल्यवान सामान की चोरी कर ली गई है। ज्ञात हो की तेज प्रताप यादव 42, हार्डिंग रोड स्थित बंगले में रहते हैं। 

अपने आवेदन में तेज प्रताप यादव ने जानकारी दी है कि 22 जून को उनके घर में रखी आलमारी से लगभग 20 लाख रुपए जो की पार्टी फंड की राशि थी, उसकी चोरी कर ली गई। इसके अलावा दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, सोनी की चार पेन ड्राइव, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनेवो लैपटॉप तथा चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन भी चोरी हो गए हैं। 

उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि उसी दिन रात में 11:30 बजे के करीब उनके ड्राइवर अनिल तथा उनके साथ रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री वालों को फांदकर जाते हुए देखा। दोनों ही इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाह है कि इस चोरी को मोतीलाल राय के द्वारा अंजाम दिया गया है। 

अपने आवेदन में तेज प्रताप यादव ने मांग की है कि इस मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। अब पुलिस इस आवेदन के मिलने के बाद इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM