तेजप्रताप का चूड़ा–दही भोज, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को दिया न्योता

बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति से पहले एक बार फिर चूड़ा–दही भोज को लेकर हलचल तेज हो गई है। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस बार मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा–दही भोज का आयोजन करने जा रह

तेजप्रताप का चूड़ा–दही भोज, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को दिया न्योता
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 07, 2026, 9:50:00 AM

  1. बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति से पहले एक बार फिर चूड़ा–दही भोज को लेकर हलचल तेज हो गई है। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस बार मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा–दही भोज का आयोजन करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद यह तेज प्रताप यादव का पहला सार्वजनिक चूड़ा–दही भोज होगा।

भोज के आयोजन को लेकर तेज प्रताप यादव खुद आमंत्रण देने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में वे उपेंद्र कुशवाहा के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार सरकार के नए मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को चूड़ा–दही भोज का निमंत्रण पत्र सौंपा। तेज प्रताप ने मंत्री दीपक प्रकाश से आग्रह किया कि वे इस पारंपरिक भोज में जरूर शामिल हों।

तेज प्रताप यादव ने बताया कि 14 जनवरी, मकर संक्रांति के दिन उनकी पार्टी की ओर से चूड़ा–दही भोज का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि इस आयोजन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी औपचारिक रूप से निमंत्रण दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल और दोनों उप मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रण कार्ड भेजे जाएंगे।

तेज प्रताप यादव ने जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन पूरी तरह सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है, न कि किसी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का मंच। उन्होंने कहा कि बिहार में मकर संक्रांति का पर्व पारंपरिक रूप से चूड़ा, दही, गुड़ और तिलकुट के साथ मनाया जाता है और उसी परंपरा को निभाने के लिए यह भोज रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से पूरे बिहार में आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं और जो भी लोग इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं, वे सादर आमंत्रित हैं। राजनीतिक हलकों में इस भोज को लेकर चर्चाएं तेज हैं, क्योंकि तेज प्रताप यादव का यह कदम कई सियासी संदेश भी दे सकता

Trending News

BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
BSL कर्मी की मौत पर गरमाया मामला, सुभाष मोदी के परिवार के समर्थन में आये ढुल्लू महतो
Jul 25, 2026, 5:19:00 PM
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
ऑटो पहले गड्ढे में गिरा, फिर करंट की चपेट में आया, तीन की मौत
Jul 25, 2026, 5:15:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
सीएम सम्राट चौधरी ने किया 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का लोकार्पण
Jul 25, 2026, 5:00:00 PM
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
JPSC-JSSC में गड़बड़ी के खिलाफ देवेंद्र महतो का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू
Jul 25, 2026, 4:45:00 PM
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
अमानत कार्यक्रम ने लौटाये 505 गुमशुदा मोबाइल फोन, लोगों के खिले चेहरे
Jul 25, 2026, 4:43:00 PM
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका
Jul 25, 2026, 4:26:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का वार, राकेश सिन्हा बोले-"युवाओं के संघर्ष की जीत"
Jul 25, 2026, 4:10:00 PM
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
धमेंद्र प्रधान: एबीवीपी से केंद्रीय मंत्री तक का सफर
Jul 25, 2026, 3:18:00 PM
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
BREAKING : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 2:38:00 PM
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
बिग न्यूज: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया
Jul 25, 2026, 2:22:00 PM